फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ojha raped the married woman by calling her home, case filed

Sonebhadra News: विवाहिता को घर बुलाकर ओझा ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sat, 31 Dec 2022 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ojha raped the married woman by calling her home, case filed
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ओझा ने फोन कर एक विवाहिता को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व वह अपने पति की झाड़-फूंक कराने के लिए रेलवे स्टेशन सोनभद्र के पास रहने वाले ओझा के पास गई थी। बाबा ने पति को ठीक करने का आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया। तीन दिन पूर्व बाबा ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया। उसका आरोप है कि जब वह बाबा के घर गई तो उसने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और कहा कि आज के बाद सब ठीक हो जाएगा। बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी बाबा वकील राज के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed