फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officials waited

अधिकारी इंतजार करते रह गए

Thu, 09 Feb 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 09 Feb 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में जनपद की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू हो गया। लेकिन पहले दिन पर्चा दाखिल करने के लिए केवल एक प्रत्याशी पहंुचा। चुनाव अधिकारी अन्य प्रत्याशियों का इंतजार करते रह गए। हालांकि कलेक्ट्रेट से 30 लोगों ने नामांकन पत्र लिया।
नामांकन के पहले दिन राबर्ट्सगंज से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी चौधरी यशवंत सिंह ने करीब ढाई बजे दो सेट में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। दो बैरियर बनाकर पूरे कलेक्ट्रेट में नाकेबंदी की गई। यहां तक की कलेक्ट्रेट में निर्वाचन कार्यालय के नीचे सीढ़ी के पास के गेट भी ताला बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

दोपहर बाद कमिश्ननर रंजन कुमार, डीआईजी आरके श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट में स्थापित नामांकन कक्ष का जायजा लिया। डीएम सीबी सिंह और एसपी लल्लन सिंह ने भी चुनाव के लिए गए इंतजाम के बारे में जानकारी दी। इसके पूर्व मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने पालीटेक्निक  कालेज लाोढ़ी परिसर के पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम, मतगणना हाल आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। विधान सभावार पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, पोलिंग के बाद जमा होने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन, कन्ट्रोल यूनिट जमा होने वाले स्ट्रांग रूम एवं मतगणना के लिए मतगणना हाल को देखा। 400-घोरावल विस क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर देवेंद्र प्रताप सिंह ने 13 नामांकन पत्र, 401-राबर्ट्सगंज विस के रिटर्निंग आफिसर अशोक सिंह यादव ने 15 पर्चा, 402- ओबरा (अजजा) विस  के रिटर्निंग आफिसर प्रेम प्रकाश अंजोर ने दो और 403- दुद्धी (अजजा) के रिटर्निंग अफसर भानु प्रताप ने दो नामांकन पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed