फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officers XI won the friendly match by 72 runs

Sonebhadra News: अधिकारी एकादश ने 72 रनों से जीता मैत्री मैच

Fri, 27 Feb 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Officers XI won the friendly match by 72 runs
सोनभद्र। तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को टैक्स बार के अधिवक्ताओं और जीएसटी अधिकारियों के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। बेहतरीन खेल दिखाते हुए अधिकारी-एकादश ने 72 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। असिस्टेंट कमिश्नर (सचल दल) अरविंद 92 रनों की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के स्थापना दिवस पर आयोजित मैत्री मैच में मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे व विशिष्ट अतिथि अपर आयुक्त ग्रेड-2 सूर्यभान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस कराकर मैच की शुरुआत कराई। अधिकारी एकादश टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने चार विकेट खोकर 205 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। असिस्टेटें कमिश्नर अरविंद यादव ने 92 और अजय यादव ने 60 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी दी टैक्स बार एसाेसिएशन व टैक्स एडवोकेट्स एसाेसिएशन की संयुक्त टीम 133 रनों पर ही ढेर हो गई। बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार विजय श्रीवास्तव, बेस्ट बल्लेबाज अजय यादव, ओवरऑल प्रदर्शन के लिए सुधीर गौतम को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत चुर्क की अध्यक्ष मीरा यादव, ओमप्रकाश यादव, अंशु खत्री, इंद्रदेव सिंह, सोनभद्र बार के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष विनोद चौबे, टैक्स बार के सुरेंद्र पांडेय, नरेंद्र पाठक, जितेंद्र श्रीवास्तव, वाईएन सिंह, अंंबुज मिश्रा, धर्मेंद्र ओझा, शिवाराम सिंह, अशोक श्रीवास्तव, पवन शर्मा, श्रीप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed