फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officers will meet only those who have washed hands

हाथों को धुल कर जाने वालों से ही मिलेंगे अफसर

Fri, 20 Mar 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Officers will meet only those who have washed hands
सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर पीयूष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद कार्यालयों आदि का निरीक्षण किया। मातहतों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

अपराधियों एवं उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अविलंब लंबित विवेचनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों, थाना और पुलिस चौकियों के प्रवेश द्वार पर साबुन व पानी का इंतजाम होगा। शनिवार से हाथों को धुलने के बाद ही पुलिसकर्मी या आम व्यक्ति दफ्तरों में जाकर अधिकारियों से मुलाकात कर सकेगा।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने टॉप टेन अपराधियों, वन माफिया, खनन माफिया, महिला संबंधित अपराधों के अभियुक्तों के खिलाफ और सरकारी आवासों में अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि कोरोना वायरस से बचने और दूसरों को बचाने के लिए बार-बार हाथ धोएं। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि छींकते और खांसते समय अपना मुंह, नाक टिशू या रुमाल से ढकें। अगर आप में कोरोना वायरस के लक्षण है तो राज्य हेल्पलाइन नंबर या स्वास्थ्य मंत्रालय की हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 पर या पुलिस कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9454417479 पर कॉल करें। इस दौरान एएसपी ओपी सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, अभिनव यादव, संजय वर्मा, राम आशीष यादव, भाष्कर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed