{"_id":"5efe01b58ebc3e42bf77ff9b","slug":"officers-encamped-with-the-force-of-several-police-stations-sonbhadra-news-vns5335459139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपही में कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारियों ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपही में कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारियों ने डाला डेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में भूमि विवाद में मारे गए लोगों के आश्रितों एवं घायलों को सपही में पट्टे पर मिली जमीन पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा करने की सूचना से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को कई थानों की फोर्स के साथ एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी, एसडीएम, सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जमीन की नापजोख कराया। एडीएम ने दूसरे की जमीन पर जोतकोड़ करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने करने का निर्देश दिया। पट्टेधारकों को अपने-अपने जमीन पर काबिज होने के लिए भी कहा गया।
जिला प्रशासन को सूचना मिली कि जुलाई 2019 में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा में विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें एक पक्ष से 11 लोगों की मौत हो गई थी और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। वहीं दूसरे पक्ष से भी कई लोग चुटहिल हुए थे। सीएम के निर्देश पर मृतकों के आश्रितों और घायलों को उभ्भा और सपही में ग्राम सभा की उपलब्ध जमीनों को पट्टे पर दिया गया है। लेकिन सपही में कुछ दबंग व्यक्ति कई पट्टेधारकों की जमीन पर कब्जा कर लिया है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम एस. राजलिंगम ने एडीएम समेत अन्य अधिकारियों को जांच कर जमीन पर कब्जा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पूर्वांह करीब साढ़े 11 बजे घोरावल, करमा और शाहगंज थाने की फोर्स केसाथ एडीएम, एएसपी ओपी सिंह, घोरावल एसडीएम जैनेंद्र सिंह, एसडीएम प्रकाश चंद्र, तहसीलदार विकास पांडेय, सीओ राम आशीष यादव सपही पहुंचे। एडीएम के निर्देश पर लेखपाल समेत अन्य कर्मी पट्टेधारकों को जमीन की नापजोख शुरू की। अधिकारियों को कुछ पट्टेधारकों ने अवगत कराया कि पूर्व प्रधान से जुड़े लोगों ने उनकी जमीन जोत ली है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जांच के दौरान पता चला है कि दो व्यक्ति दूसरे के हिस्से की कुछ जमीन जोत ली है। कोतवाल घोरावल को दूसरी की जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है। चेतावनी देेते हुए कहा कि सरकारी और दूसरे की जमीन कब्जा करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर समाचार लिखे जाने तक फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर डटे रहे।