फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Offensive picture of girl went viral

Sonebhadra News: युवती की आपत्तिजनक तस्वीर किया वायरल, भाभी और उसके भाई पर केस

Sun, 05 May 2024 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Offensive picture of girl went viral
सोनभद्र सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवती की आपत्तिजनक तस्वीर भाभी के भाई ने वायरल कर दी। शिकायत पर पुलिस के कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी युवक और पीड़िता की भाभी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में राबर्ट्सगंज की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी भाभी का भाई सोनू उर्फ हकीमुद्दीन कोन क्षेत्र का रहने वाला है। जो अक्सर उसके साथ गलत नियत से व्यवहार करता है। इतना ही नहीं उसने जबरन आपत्तिजनक फोटो खींच लिया।
विज्ञापन

28 मार्च को धमकी दिया कि पैसे दो नहीं तो फोटो वायरल कर दूंगा। इसके पूर्व भी फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर चुका है। हमेशा बेइज्जत करने की धमकी दी जा रही है। इसी बात को लेकर उसकी भाभी भी उसकी पिटाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मामले की सूचना उसने सदर कोतवाली में भी दी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोनू उर्फ हकीमुद्दीन के खिलाफ आईटी एक्ट और जान से मारने की धमकी और पीड़िता की भाभी तमन्ना पर मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed