फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra's girls dominate in divisional competition

मंडलीय प्रतियोगिता में ओबरा की छात्राओं का दबदबा

Thu, 02 Dec 2021 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Obra's girls dominate in divisional competition
ओबरा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं का मंडल स्तरीय यातायात व सड़क सुरक्षा पर आयोजित प्रतियोगिता में दबदबा रहा। राजकीय पीजी कालेज अदलहाट में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता में सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ओबरा पीजी कालेज के इतिहास विभागाध्यक्ष डा. संतोष कुमार सैनी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने सोनभद्र का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

स्लोगन प्रतियोगिता में ओबरा पीजी कालेज छात्रा साक्षी गर्ग प्रथम व शिवानी सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर राजकीय पीजी कालेज अदलहाट की छात्रा रही। क्विज में अदलहाट की अंजली प्रथम व ओबरा की आशा दूसरे स्थान पर रहीं। चार्ट व पोस्टर प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कालेज चुनार के जयंत पटेल पहले व ओबरा की शिवानी सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। यातायात सड़क सुरक्षा पर ओबरा पीजी कालेज की छात्रा अर्पिता, गरिमा सिंह, कुसुम सिंह व आशा ने कविता प्रस्तुत की। इसके लिए इन्हें विशेष पुरस्कार दिया गया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed