फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra Nagar Panchayat office will be constructed in sector 8

Sonebhadra News: सेक्टर आठ में होगा ओबरा नगर पंचायत कार्यालय का निर्माण

Thu, 05 Jun 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Obra Nagar Panchayat office will be constructed in sector 8
सोनभद्र। ओबरा नगर पंचायत कार्यालय के नए भवन के निर्माण में पेच फंस गया है। निर्माणाधीन नए तहसील के जिस भवन के पास नगर पंचायत कार्यालय के लिए जमीन चिह्नित की गई थी, वहां आपत्ति लगा दी गई है। लिहाजा अब नए सिरे से सेक्टर आठ में जमीन ढूंढी गई है। भूमि चयन में देरी के चलते धन अवमुक्त होने के तीन माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। नगर पंचायत का कार्यालय तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में उधार के भवन में हो रहा है।
विज्ञापन

ओबरा जिले की दूसरी सबसे बड़ी नगर पंचायत है। यहां 18 वार्ड हैं। इनमें करीब 60 हजार आबादी निवास करती है। पांच दशक पहले तापीय परियोजना की स्थापना के दौरान ओबरा नगर बसाया गया था। वर्ष 1967 में ओबरा टाउन एरिया वजूद में आया और 1975 में अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति हुई। तब से नगर पंचायत ओबरा का कार्यालय तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में उधार के भवन में संचालित हो रहा है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए थे। इसमें नए नगर पंचायत कार्यालय के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। कार्यालय निर्माण के लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए धन भी आवंटित कर दिया गया है। तब से ही निर्माण शुरू करने की कवायद चल रही है। पहले नगर के वार्ड नंबर 15 में नवीन तहसील भवन के पास में नगर पंचायत कार्यालय का निर्माण कराने की तैयारी थी, मगर राजस्व विभाग ने इस पर आपत्ति लगा दी है। सुरक्षा व अन्य पहलुओं के कारण तहसील कार्यालय के ठीक बगल में नगर पंचायत कार्यालय बनाने पर असहमति जताई गई है। इसके चलते कार्य शुरू नहीं हो पाया। निर्माण में देरी से भवन का काम समय सीमा में पूरा होने की उम्मीद भी टूट रही है। स्थायी भवन बनने के बाद कर्मचारियों के लिए पर्याप्त जगह होने से कामकाज में सहूलियत होती।
विज्ञापन

जमीन को लेकर था गतिरोध
नगर पंचायत कार्यालय के लिए जमीन चयन को लेकर काफी दिनों से गतिरोध बना हुआ था। तहसील कार्यालय के बगल में नगर पंचायत के हिस्से वाली छह बिस्वा जमीन चिह्नित कर भवन का खाका तैयार किया गया था। कार्यदायी संस्था को कार्य शुरू करने का आदेश जारी हो चुका है। उच्चाधिकारियाें के हस्तक्षेप के चलते स्थानीय स्तर पर कोई कुछ बोलने को भी तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पहले कार्यालय का निर्माण होना था, अपरिहार्य कारणों से वहां अब नहीं होगा। दूसरे स्थान पर उपयुक्त एवं उससे अधिक जमीन मिल गई है। जल्द सेक्टर आठ में नगर पंचायत कार्यालय का निर्माण शुरू हो जाएगा। -मधुसूदन जायसवाल, ईओ, ओबरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed