{"_id":"6048db1c8ebc3e8d1d4f2b9e","slug":"obra-nagar-panchayat-laggards-under-pm-swanidhi-yojanaobra-nagar-panchayat-laggards-under-pm-swanidhi-yojana-sonbhadra-news-vns5791363139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम स्वनिधि योजना में ओबरा नगर पंचायत फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम स्वनिधि योजना में ओबरा नगर पंचायत फिसड्डी
विज्ञापन
सोनभद्र। स्ट्रीट वेंडरों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पीएम स्वनिधि योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को 10 हजार रुपये का लोन मुहैया कराया जा रहा है लेकिन योजना का सही क्रियान्वयन न होने से योजना का लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। स्ट्रीट वेंडरों को लोन दिलाने के मामले में ओबरा नगर पंचायत सभी निकायों में काफी पीछे है। वहीं लोन देने में घोरावल नगर पंचायत आगे हैं।
जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय के रिपोर्ट के अनुसार आठ मार्च तक जिले के सभी आठों निकायों में पीएम स्वनिधि के योजना के तहत 3422 लाभार्थियों को लोन स्वीकृत किए जाने का लक्ष्य शासन से मिला है। इसमें निकायवार सर्वेक्षण कराने पर लाभार्थियों की संख्या 3426 है, इस तुलना में 3226 लोगों ने लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इसमें महज 1732 स्ट्रीट वेंडरों को ही लोन मिला है।
नगर पंचायत ओबरा को इस योजना के तहत 931 लक्ष्य मिले हैं। यहां सर्वेक्षण में 591 पात्र मिले हैं, इसमें सिर्फ 146 स्ट्रीट वेंडरों में लोन बंटा है, जो 15.68 प्रतिशत है। इस नाते यह लोन वितरण में सभी निकायों में काफी पीछे है। दुद्धी में 251 लक्ष्य के सापेक्ष 124 को लोन मिला है। इसी तरह चुर्क/घुरमा में 174 के सापेक्ष 129 को, चोपन में 286 के सापेक्ष 215 को, रेणुकूट में 252 के मुकाबले 203 स्ट्रीट वेंडरों में लोन वितरित हुआ है। वहीं पिपरी में 281 के मुकाबले 186 को और राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद में लक्ष्य 1101 के मुकाबले 584 स्ट्रीट वेंडरों को लोन मिला है जो 53.04 प्रतिशत है। जबकि घोरावल नगर पंचायत में 146 के मुकाबले 145 स्ट्रीट वेंडरों में पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपये का लोन वितरित किया गया है। जो लक्ष्य के मुकाबले 99.31 प्रतिशत है।