{"_id":"66d208d0c9d6e65c6c04f5b4","slug":"obra-inter-college-team-first-in-under-14-volleyball-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-117312-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वॉलीबाल के अंडर-14 में ओबरा इंटर कॉलेज की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वॉलीबाल के अंडर-14 में ओबरा इंटर कॉलेज की टीम प्रथम
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय आंबेडकर स्टेडियम में शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की जनपद स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक संवर्ग के अंडर 19 वर्ग में ओबरा इंटर कॉलेज की टीम प्रथम रही। आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेणुकूट द्वितीय, आदित्य बिरला इंटर कॉलेज डाला को तीसरा स्थान मिला।
अंडर 17 वर्ग में गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन प्रथम, आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेणुकूट द्वितीय, शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओबरा तृतीय रहा। अंडर 14 वर्ग में आदित्य बिरला इंटर कॉलेज डाला प्रथम, शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओबरा द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी ने किया। शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। छात्रा अर्पिता, शिखा, शिवानी, महक, वर्षा ने प्रस्तुत किया। । इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण पासवान, अमरेश यादव, मुकेश जा आदि मौजूद रहे।
पुरस्कृत हुए फुटबाल खिलाड़ी
वॉलीबाल प्रतियोगिता स्थल पर काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस पर सोनभद्र मुख्यालय तियरा स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में आंबेडकर स्टेडियम क्लब ओबरा की विजेता टीम को नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी ने 5100 रुपये नक़द देकर पुरस्कृत किया। इसमें जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मो. नूर अहमद सहित कप्तान अनिल सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम शामिल रही।