{"_id":"60cc9c848ebc3e3435612bf2","slug":"oath-of-office-and-secrecy-administered-to-74-village-heads-sonbhadra-news-vns5954438134","type":"story","status":"publish","title_hn":"74 ग्राम प्रधानों को दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
74 ग्राम प्रधानों को दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन
सोनभद्र के 74 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत भवन व परिषदीय विद्यालय में हुआ। घोरावल ब्लॉक में प्रभारी मंत्री डा. सतीश चंद्र द्विवेदी का कार्यक्रम होने के कारण ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण नहीं हुआ।
जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि जिले में कुल 102 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन कम होने से वहां कोरम पूरा नहीं हो पा रहा था। इस कारण वहां के ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण नहीं हो सका था। बीते दिनों कराए गए चुनाव में इन ग्राम पंचायतों से ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन हुआ और कोरम हो गया। शुक्रवार को 102 ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम निर्धारित किया गया। इसमें नगवां ब्लॉक के 13, चतरा ब्लॉक में सात, चोपन में चार, म्योरपुर में पांच, दुद्धी में एक, बभनी में तीन और करमा ब्लॉक में 10 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाया गया।
इसी तरह राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेठिगांव निस्फ से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान नीलम तिवारी ने 11 सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण की। यहां ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेश गिरि ने शपथ दिलाया। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के कुल 31 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वहीं घोरावल ब्लॉक में जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी का कार्यक्रम होने की वजह से 28 ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण नहीं हो सका। इसलिए 102 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ 74 ग्राम पंचायतों में ही शुक्रवार को शपथ ग्रहण हुआ। डीपीआरओ ने बताया कि घोरावल ब्लॉक के 28 ग्राम पंचायतों में शनिवार को शपथ ग्रहण कराया जाएगा।