फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Numbers of 30 passenger trains will change from January 1

Sonebhadra News: एक जनवरी से बदल जाएंगे 30 पैसेंजर ट्रेनों के नंबर

Thu, 12 Dec 2024 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Numbers of 30 passenger trains will change from January 1
सोनभद्र। धनबाद रेल मंडल की तरफ से नियमित रूप से चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के नंबर (गाड़ी संख्या) में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में शून्य से शुरू होने वाली पैसेंजर ट्रेनों को एक जनवरी से नियमित ट्रेन नंबर के रूप में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

धनबाद मंडल में नियमित रूप से चलने वाली 30 पैसेंजर ट्रेनों की संख्या में बदलाव होगा। इसमें सोनभद्र से गुजरने वाली पैंसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि अभी बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर गाड़ी संख्या 03311 से जानी जाती है। एक जनवरी से यह पैसेंजर ट्रेन 53611 नंबर से जानी जाएगी। डेहरीऑन सोन-बरवाडीह पैसेंजर 03312 की जगह 53612 से जानी जाएगी। मंडल के गोमो से चोपन सोनभद्र के बीच संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन पहले 03343 नंबर से जानी जाती थी, लेकिन एक जनवरी से गाड़ी संख्या 53343 से जानी जाएगी। वहीं 03344 चोपन-गोमो पैंसेजर 53344 से जानी जाएगी। इसी तरह से गाड़ी संख्या 03653 बरवाडीह-चुनार पैसेंजर 53351 और चुनार-बरवाडीह पैसेंजर गाड़ी 03654 की जगह 53352 से जानी जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल की तरफ से इस तरह से नियमित रूप से चलने वाली 30 पैसेंजर ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed