फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NTPC Senior official dies by suicide hanged himself at his residence in sonbhadra up

यूपी: एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी ने की आत्महत्या, घर के कमरे में लटकता मिला शव

Tue, 19 Jan 2021 05:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 19 Jan 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
NTPC Senior official dies by suicide hanged himself at his residence in sonbhadra up
एनटीपीसी अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एनटीपीसी सिंगरौली के वरिष्ठ प्रबंधक का शव सोमवार की सुबह आवास में फंदे से लटकता मिला था। अब इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एनटीपीसी के अधिकारी ने खुदकुशी की है। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। वह वाराणसी के वरुणापार स्थित विंध्यवासिनी नगर के रहने वाले थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना के मानव संसाधन विभाग में वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात कुमार बरनवाल(50) आवास संख्या सी-73 विद्युत विहार कॉलोनी में रहते थे। रोज की तरह रविवार की रात वह खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। परिजन बगल के कमरे में सो रहे थे। सुबह पत्नी उठी तो देखा ड्राइंग रूम में पंखे से दुपट्टे के सहारे उनका शव लटक रहा था।
विज्ञापन


पत्नी की चीख सुनकर परिजन आ गए। जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर परिजनों की सहमति से परियोजना के संजीवनी चिकित्सालय में रखवा दिया। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलनसार स्वभाव के थे प्रभात कुमार बरनवाल
मानव संसाधन विभाग में वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात कुमार बरनवाल साफ सुथरी छवि और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) के वरिष्ठ नेता एसके सिंह ने बताया कि बेहद मिलनसार स्वभाव के अधिकारी रहते हुए कार्य के प्रति बरनवाल सख्त थे। बरनवाल आवासीय परिसर की समस्याओं के निस्तारण के साथ अति विशिष्ट अतिथि गृह में आने वाले वीवीआईपी मेहमानों से जुड़ी व्यवस्था सहित कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का निर्वहन करते थे। वह एनटीपीसी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बाहरी लोगों में भी लोकप्रिय थे।

मूलत: वाराणसी के रहने वाले बरनवाल के दो पुत्र हैं। कुछ दिन पहले गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में बड़े पुत्र का दाखिला करवा कर लौटे थे। प्रभात का इस तरह से जाना हर किसी को हतप्रभ कर गया। उनके आवास पर जुटी भीड़ में मौजूद कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी से लेकर आसपास के लोग उनकी ईमानदारी को लेकर चर्चा करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed