फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NTPC is the largest organization with investment of Rs 57 thousand crores.

Sonebhadra News: 57 हजार करोड़ निवेश वाली एनटीपीसी सबसे बड़ी संस्था

Tue, 20 Feb 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
NTPC is the largest organization with investment of Rs 57 thousand crores.
जिले में सबसे बड़ा निवेश एनटीपीसी का होगा। केंद्र सरकार की यह संस्था चार अलग-अलग पावर प्लांटों की स्थापना पर 57 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें रिहंद जलाशय में लगने वाला सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट भी है। एक हजार मेगावाट क्षमता वाले इस प्लांट पर 6000 हजार करोड़ रुपये खर्च होने है। दावा है कि यह देश का सबसे बड़ा फ्लोटिंग पावर प्लांट भी है।
विज्ञापन

पिछले साल हुए इंवेस्टर्स समिट में ही एनटीपीसी ने इन परियोजनाओं के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। प्रदेश सरकार से करार होने के बाद तेजी से इससे जुड़ी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही थीं। अब ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इसे धरातल पर उतारने का खाका भी खींच गया। निवेश मित्र नितिन प्रकाश के मुताबिक एनटीपीसी का कुल निवेश 57 हजार करोड़ का है।
विज्ञापन

कंपनी 18625 करोड़ से अनपरा-ई, 17985 करोड़ से ओबरा-डी, 14400 करोड़ से एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) का विस्तार और 6000 करोड़ से एक हजार मेगावाट क्षमता वाला फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट शामिल है। एनटीपीसी के बाद टोरंट पॉवर की सोमा और ससनई में पंप स्टोरेज पर आधारित दो परियोजनाएं 23800 करोड़ वाली हैं। फिर 17182 करोड़ की ग्रीनको ग्रुप का निवेश है। ग्रीनको ग्रुप ने पंप स्टोरेज के लिए सबसे पहला प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed