{"_id":"57efff604f1c1b1e08573d4d","slug":"now-will-come-a-day-eight-rank-coal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोजाना आएगा आठ रैक कोयला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोजाना आएगा आठ रैक कोयला
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
एनसीएल से कोयला उत्पादन और आपूर्ति सामान्य होने तक कोल इंडिया की अन्य अनुषंगी कंपनियों भारत कोकिंग कोल लिमिटेड धनबाद, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेेड रांची और ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड आसनसोल से रोजाना आठ रैक कोयला मंगाया जाएगा। यह आपूर्ति अनपरा, रिहंद, शक्तिनगर, विंध्याचल आदि परियोजनाओं के लिए होगी। इसकी निगरानी के लिए उच्च स्तरीय कमेटी भी बनाई गई है।
बारिश के चलते एनसीएल में कोयला उत्पादन आधे से भी कम हो गया है। वहीं, दुधीचुआ-शक्तिनगर रूट पर खड़िया के पास रेलवे लाइन बह जाने से कोयला आपूर्ति ठप हो गई है। इससे लखनऊ से लेकर दिल्ली तक खलबली है। कोल मंत्रालय से जारी निर्देश में कहा गया है कि भारी बारिश के चलते एनसीएल का उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसका असर राज्य सेक्टर की अनपरा, केंद्र सेक्टर की शक्तिगर स्थित सिंगरौली, बीजपुर स्थित रिहंद और सिंगरौली के विंध्यनगर स्थित विंध्याचल परियोजना के विद्युत उत्पादन पर पड़ा है। इसको देखते हुए बीसीसीएल, सीसीएल और ईसीएल चारों परियोजनाओं के लिए छह रैक कोयला रोजाना आपूर्ति करेंगी।
एनटीपीसी की रिहंद और विंध्याचल परियोजना के लिए दो रैक कोयला अलग से आएगा। जरूरत अनुसार इस रैक को राज्य सेक्टर की अनपरा और एनटीपीसी के सिंगरौली परियोजना के लिए परिवर्तित किया जा सकेगा। उधर, एनसीएल ने हालात सुधरने तक प्राइवेट कंपनियों को कोयले की आपूर्ति रोक दी है। एनसीएल प्रवक्ता सीरज सिंह ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की परियोजनाओं को पर्याप्त कोयला मिलने लगे, इसके लिए प्रयास जारी है। इन कवायदों से जल्द ही स्थिति में सुधार दिख्ाने की उम्मीद की जा रही है।