फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now wheat purchasing centers will be opened even on holidays

Sonebhadra News: अब अवकाश के दिन भी खोले जाएंगे गेहूं क्रय केंद्र

Thu, 09 May 2024 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Now wheat purchasing centers will be opened even on holidays
किसान अब रविवार को भी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे। विभाग ने अवकाश के दिनों में भी गेहूं खरीदने की सुविधा दी है। माना जा रहा है कि इससे खरीद को गति मिलेगी। फिलहाल जिले में गेहूं खरीद की दशा अच्छी नहीं है। तमाम कोशिशों के बाद भी सरकारी क्रय केंद्रों पर अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 19.85 प्रतिशत ही गेहूं की खरीद की जा सकी है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद शुरू हुए करीब 50 दिन हो गए हैं। अभी तक सिर्फ 19.85 प्रतिशत ही गेहूं की खरीद हुई है। ऐसे में लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद करने के लिए राजकीय अवकाश तथा रविवार के दिन भी क्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए हैं। शासन की तरफ से रबी सीजन 2023-24 में जिला प्रशासन को अधिक से अधिक गेहूं खरीद किए जाने का लक्ष्य दिया गया है। गेहूं खरीद के लिए विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से कुल 96 क्रय केंद्र एक मार्च से सक्रिय हैं। बृहस्पतिवार तक 2084 किसानों से कुल 1.33 लाख क्विंटल गेहूं खरीदे जा चुके है। इस संबंध में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अमित चौधरी का कहना है कि जनपद में अब तक कुल 19.85 प्रतिशत गेहूं खरीदे जा चुके हैं। शासन के निर्देश पर अब राजकीय अवकाश और रविवार के दिन भी गेहूं क्रय केंद्र को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। अवकाश के दिन क्रय केंद्र खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed