फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now the affidavits and their parents have to give affidavit

अब मनचलों और उनके अभिभावकों को देना होगा शपथ पत्र

Wed, 14 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Now the affidavits and their parents have to give affidavit
सोनभद्र। महिलाओं से जुड़े अपराध पर रोक लगाते हुए भयमुक्त माहौल बनाने के लिए पुलिस ने शोहदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। अब छेड़खानी करने वालों और उनके अभिभावकों को शपथ पत्र देना होगा कि अब गलती नहीं होगी। दोबारा छेड़खानी करने वालों के साथ ही अभिभावकों के खिलाफ भी केस दर्ज होगा। एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन

हाथरस में बिटिया के साथ हुई घटना के बाद योगी सरकार ने पुलिस को महिलाओं से जुड़े अपराध पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। साथ ही पुलिस के अफसरों को अपराध पर रोक न लगाने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी फरमान जारी किया है। इससे महकमे में हड़कंप मच गया है। जिले में पुलिस ने ऑपरेशन शक्ति के तहत लड़कियों को परेशान करने वालों को चिह्नित करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। पुलिसकर्मी शोहदों के घर जाकर अभिभावकों से मुलाकात कर करतूतों को अवगत कराएंगे। फिर शोहदों और उनके अभिभावकों से शपथ पत्र लेंगे कि दोबारा गलती नहीं होगी।
विज्ञापन

दोबारा छेड़खानी किए तो अभिभावक पर भी होगा केस
शपथ पत्र देने वाले दोबारा अपराध करेंगे तो उनके साथ ही अभिभावक के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा। एसपी ने थाना इंचार्जों को ऑपरेशन शक्ति के तहत शोहदों को चिह्नित करने के लिए निर्देशित कर दिया है। सर्किल ऑफिसर अपने-अपने क्षेत्र के थाना क्षेत्रों में अपराध पर रोक लगाने को किए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे। बृहस्पतिवार को सिटी सर्किल सीओ राजकुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में सदर कोतवाल अंजनी कुमार राय राबर्ट्सगंज चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह, दरोगा सुनील दीक्षित, दरोगा अशोक यादव समेत अन्य दरोगा अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर आम लोगों से पूछताछ कर शोहदों को चिह्नित करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर जनपदवासियों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। ऑपरेशन शक्ति के तहत शोहदों से शपथ पत्र लिया जाएगा कि दोबारा गलती नहीं करेंगे। मनचलों के अभिभावक भी शपथ पत्र देंगे कि गलती नहीं करेंगे। शपथ पत्र देने वाले दोबारा किसी लड़की को परेशान किए तो उनके साथ ही अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को गलत रास्ते पर न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed