{"_id":"5f5e59f38ebc3e57bc164dfc","slug":"now-sahaj-jan-seva-kendra-will-open-on-a-population-of-ten-thousand-sonbhadra-news-vns5470919140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर दस हजार की आबादी पर खुलेंगे सहज जन सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर दस हजार की आबादी पर खुलेंगे सहज जन सेवा केंद्र
विज्ञापन
सोनभद्र। अब शहरी क्षेत्रों में हर दस हजार की आबादी पर सहज जन सेवा केंद्र खुलेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। ज्यादा केंद्र खुलने से आम लोगों को काफी सहूलियत होगी। लोगों को किसी काम के लिए लंबी दूरी तय नहीं तय करनी पड़ेगी।
प्रदेश सरकार के तमाम प्रयास के बाद भी सरकारी विभागों के अधिकांश अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। आम लोगों को काम कराने के लिए संबंधित विभागों में चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हालांकि लोगों को विभागीय कार्यालयों का चक्कर लगाने की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में सहज जन सेवा केंद्र खोले गए हैं लेकिन शहरी इलाकों में जरूरत के अनुसार केंद्र न खुलने से लोगों को आय, जाति, निवास, राशनकार्ड आदि बनवाने के लिए आवेदन करने, बिजली का बिल जमा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने जिला प्रशासन को शहरी इलाकों में दस हजार की आबादी पर सहज जन सेवा केंद्र खुलवाने का निर्देश दिया है। ताकि आम लोगों को इधर उधर भटकना न पड़े।
ई डिस्ट्रिक्ट के मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, घोरावल, चोपन, ओबरा, रेणुकूट, पिपरी और दुद्वी में दस हजार की आबादी के बीच सहज जन सेवा केंद्र खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक शहरी इलाकों में 35 सहज जन सेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं। कहा कि केंद्र संचालकों को आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।