फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now residents of Nagar Panchayat Churk-Gurma area will have to pay tax

अब नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा क्षेत्र में निवासियों को देना होगा टैक्स

Wed, 30 Jun 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Now residents of Nagar Panchayat Churk-Gurma area will have to pay tax
अब नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा क्षेत्र में रहने वालों से टैक्स वसूल किया जाएगा। नगर पंचायत क्षेत्र में बने मकानों से हाउस टैक्स लेने की तैयारी पूरी कर ली गई है। नपं प्रशासन की ओर से रहवासियों से आवेदन फार्म भरने के लिए वार्डों में सूचना प्रसारित की जाने लगी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब पांच किलो मीटर दूरी पर स्थित करीब आठ हजार से अधिक आबादी वाले नगर पंचायत चुर्क-गुरमा में 1500 से अधिक आवास बने हैं, लेकिन अब तक नगरीय क्षेत्र में रहने वालों को गृह कर नहीं देना पड़ता था लेकिन अब इन मकानों में रहने वाले लोगों को स्क्वायर फीट के हिसाब से हाउस टैक्स देना होगा। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति के बाद निर्णय लिया गया है। गृह कर लगने से निकाय की आय बढ़ेगी और विकास भी होगा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि चार से पांच महीने में सारी प्रक्रिया पूरी कर नगरवासियों को जानकारी दे दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed