फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now purchase stopped due to lack of sacks, farmers upset

अब बोरे के अभाव में रुकी खरीद, किसान परेशान

Sat, 20 Nov 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Now purchase stopped due to lack of sacks, farmers upset
सोनभद्र। धान क्रय केंद्रों पर दुर्व्यवस्था का दंश किसानों को झेलना पड़ रहा है। शनिवार को नवीन सब्जी मंडी राबर्ट्सगंज परिसर में संचालित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) केंद्र पर बोरे के अभाव में धान खरीद बंद रहा। किसान सेवा सहकारी संघ केकराही पर भी बोरे के अभाव में खरीद बंद रहा। खरीद न होने से केंद्रों पर नंबर लगाए किसान परेशान दिखे।
विज्ञापन

मंडी समिति में संचालित एफसीआई के क्रय केंद्र पर अब तक 19 किसानों से धान खरीद की जा चुकी है। वहीं करीब 10 की संख्या में किसान नंबर लगाए हुए हैं। शुक्रवार को देव दीपावली का अवकाश होने से खरीद बंद रहा। शनिवार को भी क्रय केंद्र पर खरीद नहीं हुआ। कारण की बोरा उपलब्ध नहीं हो सका था। धान तौल शुरू होने का इंतजार किसान दोपहर दो बजे के बाद तक करते रहे। करीब तीन बजे क्रय केंद्र पर बोरा पहुंचा। इसके बाद धान खरीद शुरू हुआ। उधर, केकराही बाजार स्थित किसान सेवा सहकारी संघ पर भी बोरे के अभाव में धान की खरीद दो दिन से बंद पड़ी है। केंद्र पर तौल के लिए धान लाए किसान भरतलाल, चंपा देवी, छोटेलाल, प्रभुनारायण, लालबहादुर आदि ने बताया कि आसमान में बदली छाने की वजह से किसान धान भीगने को लेकर चिंतित हैं। वहीं दूसरी तरफ धान तौल बंद होने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि शुक्रवार को अवकाश की वजह से खरीद नहीं हुआ। शनिवार को बोरे के अभाव में खरीद बंद है। रविवार को भी अवकाश होने की वजह से धान का खरीद नहीं हो सकेगा। ऐसे में किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

एफसीआई क्रय केंद्र पर 10 दिन से धान तौल कराने के लिए नंबर लगाए हुए हैं। शनिवार को धान तौल के लिए बोला गया था, लेकिन बोरे के अभाव में तौल नहीं हो सका। - धर्मराज सिंह, किसान - बहुआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 नवंबर से क्रय केंद्र पर धान तौल होने का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को भी तौल नहीं हो सका। घर से आने-जाने में परेशानी हो रही है। - रामनाथ सिंह, किसान - रजखड़ करमा।
शुरू में 1000 बोरी मिली थी, जिससे पांच किसानों से 242.40 क्विंटल धान की खरीद हो गई है। बोरी कि मांग विभाग से की गई तो बताया गया कि मिलरों से बोरी ले लीजिए। 25 नवंबर तक हड़ताल है, इसके बाद में बोरी मिलेगी। - मनोज कुमार श्रीवास्तव, केंद्र प्रभारी - किसान सेवा सहकारी संघ केकराही।

बोरे के अभाव में दोपहर में धान खरीद बंद रहा। करीब ढाई बजे बोरा केंद्र पर पहुंचा है। इसके बाद खरीद शुरू की गई है। - हरिराम सिंह, धान खरीद प्रभारी - एफसीआई मंडी समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed