फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now monitoring of teachers and girl students will be done from the portal

अब पोर्टल से शिक्षकों और छात्राओं की होगी मॉनिटरिंग

Tue, 15 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Now monitoring of teachers and girl students will be done from the portal
सोनभद्र। जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में तैनात अध्यापकों और छात्राओं के उपस्थिति में अब मनमानी नहीं चलेगी। इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। अब इन स्कूलों में प्रेरणा तकनीकी फ्रेम वर्क व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब पोर्टल से शिक्षकों और छात्राओं की मानीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

शत-प्रतिशत नामांकन के सापेक्ष प्रत्येक माह की औसतन 90 की उपस्थिति जरूरी किया गया है। कक्षा 6 से 8 तक की निपुण सूची व निपुण तालिका को सभी नौ विद्यालयों में चस्पा करने, उपचारात्मक माड्यूल का उपयोग करने, छात्राओं को मानकानुसार स्टेशनरी, तकनीकी शिक्षा हेतु वाईफाई कनेक्शन की व्यवस्था, आई.आई.टी. गांधी नगर की ओर से उपलब्ध करायी गई। क्यूरियोसिटी बाक्स का उपयोग करने, खान एकेडमी के सहयोग से गणित विषय पर सप्ताह में हर एक छात्रा को औसत 40 मिनट का अभ्यास कराने का निर्देश दिया है। नवंबर माह से अपडेटेड प्रेरणा ऐप के माध्यम से शिक्षक, कर्मचारी का वेतन व मानदेय और छात्राओं की उपस्थिति के आधार पर भोजन मद की धनराशि का भुगतान होगा। निर्धारित 10 बिंदुओं का शत-प्रतिशत पालन नहीं होने पर सम्बन्धित विद्यालय की वार्डेन और जिला समन्यवक बालिका शिक्षा को उत्तरदायित्यों के प्रति उदासीनता, शासकीय कार्यों की अवहेलना एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवमानना का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से वेतन अवरूद्ध किया जाएगा। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर नवंबर माह से ही इसको लागू करा दिया गया है। शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed