फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now mobile power maintenance team will fix the fault

अब सचल विद्युत अनुरक्षण दल ठीक करेगा फाल्ट

Wed, 27 Apr 2022 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Now mobile power maintenance team will fix the fault
राबर्ट्सगंज बिजली विभाग से सचल विद्युत अनुरक्षण दल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एक्सईएन एस? - फोटो : SONBHADRA
लोकल फाल्ट के नाम पर हो रही कटौती से निजात दिलाने के लिए विभाग ने सचल अनुरक्षण दल तैनात कर दिया है। बुधवार को एक्सईएन कार्यालय से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह दल 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। इस पर तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इलाकों में बिजली फाल्ट को समय से दूर करने में दिक्कत हो रही है। इस कारण आपूर्ति में व्यवधान हो रहा था। ऐसे में बिजली विभाग की ओर से शासन के निर्देश और शिकायतों का संज्ञान लेकर बुधवार को एक्सईएन एसके सिंह ने सचल विद्युत अनुरक्षण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल कंट्रोल रूम से मिली शिकायत पर तुरंत पहुंच कर फाल्ट को दूर करेगा। जिले में कुल तीन वैन दल होंगे। इसमें कर्मियों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई जाएगी। दो दल ग्रामीण इलाकों और एक नगर और उससे सटे इलाकों में कार्य करेगा। पहली शिफ्ट सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक और तीसरी शिफ्ट रात दस से सुबह छह बजे तक कार्य करेगी। एसडीओ अभिषेक कौशल को सचल अनुरक्षण दलों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों सचल दल वाहनों पर 24 घंटे लाइनमैन सहित विभाग की टेक्निकल टीम तैनात रहेगी। यह हेल्पलाइन 1912 और कंट्रोल रूम में 8960697062 या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से मिलने वाली आपूर्ति और फाल्ट संबंधित शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण करेंगे। इससे उपभोक्ताओं से आपूर्ति संबंधित मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी। इससे बिजली आपूर्ति में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed