फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now farmers will be bought wheat through mobile system

अब मोबाइल सिस्टम से खरीदा जाएगा किसानों को गेहूं

Sat, 06 Jun 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Now farmers will be bought wheat through mobile system
सोनभद्र जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने जिले के किसानों को बताया कि गेहूं की खरीद को बढ़ाने के उद्देश्य से स्थायी गेहूं खरीद सेंटरों को सचल, मोबाइल करते हुए किसानों के दरवाजे पर जाकर उनका गेहूं खरीदने का आदेश दिया गया है। उन्होंने गेहूं खरीद केंद्रोें पर सचल, मोबाइल सिस्टम से किसानों के पास उपलब्ध गेहूं का पता लगाकर खरीदने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया है कि सचल/मोबाइल सिस्टम से गेहूं खरीदने के लिए खाद्य विभाग के 15 गेहूं खरीद केन्द्रों, पीसीएफ संस्था के 39 गेहूं क्रय केन्द्रों, कर्मचारी कल्याण निगम के 2, नेफेट के 3 पीसीयू के 5, एनसीपीएफ के 2 और भारतीय खाद्य निगम के एक यानी कुल जिले के 67 गेहूॅ क्रय केंद्रों को सचल, मोबाइल गेहूं खरीद केंद्रों के रूप में गेहूं खरीदने के लिए आदेशित किया गया है। क्रय केन्द्र प्रभारी अपने तहसील/करीबी इलाकों में पहुंचकर किसानों से संपर्क करके किसानों के दरवाजे गेहूं खरीदेंगे।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के लेखपाल कृषि विभाग के किसान सहायक/तकनीकी सहायक, मंडी परिषद के अधिकारी/कर्मचारी किसान भाईयों से संपर्क कर संचालित गेहूॅ खरीद सेन्टरों के बिक्री के लिए प्रेरित करेंगे। सहकारिता क्षेत्र के क्रय एजेंसियों के लिए निर्धारित गेहूं खरीद लक्ष्य को एडीओ सहकारिता के मध्य विभाजित कर दिये जाने के निर्देश हैं, ताकि सहकारिता विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का गेहॅू क्रय में सक्रिय सहयोग लिया जाय। एडीओ, एडीसीओ, पीसीएफ के गेहूं क्रय केन्द्रों पर समितियों से संबंधित सदस्यों, किसानों का गेहूं विक्रय कराने के लिए भी संपर्क कर, प्रोत्साहित किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed