{"_id":"687fe24bd74e22a714030d0a","slug":"now-child-development-department-will-also-run-pradhan-mantri-matri-vandan-yojana-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-131637-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अब बाल विकास विभाग भी चलाएगा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अब बाल विकास विभाग भी चलाएगा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अब बाल विकास विभाग की भी जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। गर्भवती महिलाओं का आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकरण किया जाएगा। गर्भ में पल रहे बच्चे की सही देखभाल व पोषण युक्त खुराक के लिए दो किश्तों में पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।
दूसरी संतान के बेटी होने पर भी छह हजार रुपये मिलेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से महिलाओं को इस योजना से जोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पिछले दो दिनों में 90 महिलाओं का पंजीकरण किया गया है। माह के अंत तक 1200 गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण का लक्ष्य है।
मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सरकार गर्भ से ही बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर गंभीर है। इसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत धनराशि दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से योजना में गर्भावस्था की शुरुआत में ही पंजीयन कराने पर लाभ मिलता है। आंगनबाड़ी केंद्र के साथ उप स्वास्थ्य केंद्र पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। 31 जुलाई तक योजना में पंजीयन कराने के लिए विशेष अभियान जिले में चलाया जा रहा है।
लगभग 1200 महिलाओं को लाभ देने के लिए उनका पंजीकरण किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों में 90 लोगों का पंजीयन कराया जा चुका है। 31 जुलाई तक 1200 लोगों का लक्ष्य केंद्र सरकार की ओर से दिया गया है।
इस अभियान का उद्देश्य है कि गर्भस्थ शिशु के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करना है। सभी सीडीपीओ, मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं, जिससे कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।
ऐसे मिलेगा लाभ
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ प्रथम संतान (बालक-बालिका) पर पहली किश्त 3000 रुपये की खाते में भेजी जाएगी। दूसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये मिलेंगे। वहीं द्वितीय संतान पर (केवल बालिका के लिए) एकमुश्त 6000 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए गर्भवती महिला का नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकरण कराना होगा।