{"_id":"61d08892044fd1148543ff79","slug":"now-50-percent-subsidy-will-be-given-for-boring-sonbhadra-news-vns631199973","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बोरिंग कराने पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बोरिंग कराने पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। यूपी सरकार जिले किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं चालू की हैं। इसी क्रम में सरकार ने मुफ्त बोरिंग गहरीकरण योजना की शुरूआत की है। इसके तहत किसानों को सिंचाई के लिए सब्सिडी पर बोरिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत सौ मीटर तक बोरिंग कराने वाले किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।
केंद्र और प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा ने चुनाव के दौरान किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था। भाजपा सरकार अपनी चुनावी वादों के पूरा करने के लिए सरकार द्वारा नि:शुल्क बोरिंग योजना समेत कई योजनाएं शुरू की हैं। उत्तर प्रदेश मुफ्त बोरिंग योजना के तहत बोरिंग कराने वाले किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। सामान्य वर्ग के किसानों को बोरिंग के लिए पांच हजार से सात हजार रुपये और अनुसूचित जाति/जनजाति के किसानों को 10 हजार रुपये तक की राशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है। इसके अलावा सरकार की ओर से गहरी बोरिंग योजना शुरू की गई है। लघु सिंचाई विभा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार गहरी बोरिंग योजना के तहत किसान सौ मीटर तक गहरी बोरिंग करा सकते हैं। बोरिंग कराने में आने वाले खर्च का 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। हालांकि सरकार की ओर से योजना का लाभ देने के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई है। सहायक अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि विभागीय जेई समेत अन्य कर्मियों के माध्यम से किसानों को योजना के प्रति जागरूक कराया जा रहा है, ताकि अधि से अधिक किसान लाभांवित हो सकें। उन्होंने बताया कि सौ मीटर तक बोरिंग कराने पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन करना होगा। विभागीय क्षेत्र के जेई मौके पर जाकर जांच करेंगे कि आवेदनकर्ता पात्र या अपात्र है।