{"_id":"66c22e72be827a0ebc0df5ad","slug":"notice-to-xen-adverse-entry-to-je-ae-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-116840-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एक्सईएन को नोटिस, जेई-एई को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एक्सईएन को नोटिस, जेई-एई को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से समीक्षा की। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालय भवनों के निर्माण में सुस्ती पर लैकफेड और यूपीपीसीएल के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। दोनों संस्थाओं के एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस और जेई-एई को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए।
सड़कों के निर्माण, अनुरक्षण आदि के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा में निर्माण की गति काफी धीमी मिली। प्रांतीय खंड के एक्सईएन को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की प्रगति में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। समाज कल्याण और प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि पेंशन योजनाओं से संबंधित कैंप ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर बनाकर लगाए जाएं। इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। पशुधन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि अंडा उत्पादन बढ़ाएं और ग्रामीण स्तर पर भी समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कर इस कार्य में लगाए। जिले में मनरेगा के अंतर्गत जो भी तालाब बनाए गए हैं, वहां अनिवार्य रूप से बोर्ड स्थापित कर दिए जाएं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश आश्रय स्थल में रह रहे पशुओं के चारे की खरीद के लिए जो भी धनराशि आवंटित हुई है, उसे संबंधित ग्राम सभाओं व शहरी क्षेत्रों में भेज दिया जाए। डीएम ने कहा कि योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए। निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा करें। जिस स्तर से कमी पाई जाएगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में सीडीओ सौरभ गंगवार, डीडीओ शेषनाथ चौहान, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, पीडी आरएस मौर्या आदि मौजूद रहे।