फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Notice to three officers including DC MNREGA on slow pace of work

कार्य की धीमी गति पर डीसी मनरेगा समेत तीन अफसरों को नोटिस

Mon, 09 May 2022 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Notice to three officers including DC MNREGA on slow pace of work
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा करते डीएम चंद्र विजय सिंह। - फोटो : SONBHADRA
डीएम चंद्र विजय सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा में पंचायती राज विभाग के विकास कार्यों की प्रगति काफी धीमी मिली। इस पर डीएम ने संबंधित अफसरों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि किसी भी विभाग का कार्य अगर दूसरे विभाग के कारण बाधित हो रहा हो तो आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को पूरा करें। डीसी मनरेगा, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, निर्माण खंड पीडब्लूडी मिर्जापुर के कार्य में प्रगति धीमी पड़ने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में शिथिलता और लापरवाही न बरतें। समय सीमा के अंदर काम पूरा कराएं। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की समस्या होती है तो संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए जिन अधिकारियों को जांच के लिए लगाया गया है वह समय से निष्पक्ष ढंग से आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में आयुष्मान भारत, कृषि बीज उर्वरक, रसायन, गौवंश, पशु टीकाकरण, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी व ग्रामीण, मनरेगा, पेेंशन योजना, आवास योजना, पेयजल आदि के तहत पात्रों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर, पीडी आरएस मौर्य, एनआरएलएम के उपायुक्त एके जौहरी, डीएसटीओ ओपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed