फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Notice given to four hospital operators for not treating Ayushman beneficiaries

आयुष्मान लाभार्थियों का उपचार न करने पर चार अस्पताल संचालकों को थमाया नोटिस

Mon, 10 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Notice given to four hospital operators for not treating Ayushman beneficiaries
आयुष्मान भारत योजना के तहत चयनित परिवारों का मुफ्त उपचार करने के लिए जिले में 23 राजकीय और प्राइवेट अस्पताल चिह्नित है लेकिन कई निजी अस्पताल इलाज करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सीएमओ को ऐसे अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीएमओ ने चार निजी अस्पताल संचालकों को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

गरीबों को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना चल रही है। योजना के तहत चयनित परिवारों के सदस्यों का साल भर में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त में उपचार करने की व्यवस्था है। योजना के लाभार्थियों का उपचार करने के लिए आठ राजकीय और 15 निजी अस्पतालों को नामित किया गया है लेकिन कई अस्पतालों में उपचार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर डीएम चंद्र विजय सिंह ने सीएमओ आरएस ठाकुर को उपचार न करने वाले अस्पतालों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। आयुष्मान योजना के प्रभारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि सीएमओ ने लाभार्थियों का उपचार करने में रुचि न लेने पर कीर्ति पॉली हॉस्पिटल, प्रभव हॉस्पिटल, श्वेता हास्पिटल और नेशनल हॉस्पिटल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पतालों में होना है इलाज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों का मुफ्त में जिला अस्पताल, सीएचसी घोरावल, चोपन, दुद्धी, बभनी, म्योरपुर, पीएचसी केकराही में व्यवस्था है। इसके अलावा राबर्ट्सगंज नगर स्थित लाल बाल चिकित्सालय, जीवन दीप हॉस्पिटल, श्वेता हॉस्पिटल, नेशनल हॉस्पिटल, सांई हॉस्पिटल, श्रेया हॉस्पिटल, गुप्ता आई केयर हॉस्पिटल, आदित्य हॉस्पिटल, साईंनाथ होलिस्टिक हॉस्पिटल, कीर्ति पाली प्रभव हॉस्पिटल उरमौरा, जनसेवा मसीह हॉस्पिटल बहुअरा और प्रसाद कुंवर हॉस्पिटल है।
लाभार्थियों का उपचार करने में रुचि नहीं लेने पर कीर्ति पॉली हॉस्पिटल, प्रभव हॉस्पिटल, श्वेता हॉस्पिटल और नेशनल हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. रमेश सिंह ठाकुर, सीएमओ

आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना एवं सीएम जन आरोग्य अभियान के लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ को मरीजों का उपचार करने में रुचि न लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। - चंद्र विजय सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed