फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Not following social distance in banks

बैंकों में नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन

Wed, 03 Jun 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Not following social distance in banks
राबर्ट्सगंज स्थित एक बैंक के सामने ग्राहको की लगी भीड़। - फोटो : SONBHADRA
एक दूसरे के संपर्क आने की वजह से महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए बैंकों में सामाजिक दूरी यानी सोशल डिस्टेसिंग मेंटेन करने का निर्देश है। लेकिन जिला मुख्यालय राबट्र्सगंज स्थित ज्यादात्तर बैंकों के बाहर सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। बैंकों में जमा-निकासी करने आ रहे ग्राहक भीड़ की शक्ल में खड़ा हो रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं बैंकों के बाहर हाथ धोने तक की व्यवस्था नहीं है। राबट्र्सगंज पन्नूगंज मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा और न्यू मार्केट स्थित सोनभद्र साधन सहकारी बैंक के सामने बुधवार को दोपहर में लोग भीड़ के शक्ल में एकत्रित दिखे। वहीं बैंकों के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी भी बेपरवाह नजर जाए। ग्राहकों को सामाजिक दूरी का पालन करने केे लिए भी नहीं बोला गया। इन बैंकों में जमा-निकासी करने आने वाले ग्राहकों के हाथ धोने तक की व्यवस्था नहीं है। खाताधारकों का कहना है कि बढ़ौली चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया, सिविल लाइंस स्थित आर्यावर्त बैंक, यूनियन बैंक में हाथ धोने की व्यवस्था नहीं है। जबकि बैंकों के बाहर हाथ धोने के साथ सैनिटाइजर की व्यवस्था होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed