{"_id":"58af1b344f1c1b0511b2361b","slug":"not-develop-these-ideas-for-your-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना-पराया नहीं विकास के लिए वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना-पराया नहीं विकास के लिए वोट
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Thu, 23 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की सरगरमी बढ़ गई है। जिले की चार विधानसभा सीटों पर इस बार कुल 51 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सभी अपने-अपने वादे जनता के बीच रख रहे हैं और चुनाव जीतने के बाद चहुमुंखी विकास का सपना दिखा रहे हैं। ऐसे में जनता भी इस बात को परख रही है कि उनका प्रत्याशी कैसा हो। कैसे जनप्रतिनिधि को चुना जाए जो अपना-पराया की बात छोड़ हर वर्ग के विकास के प्रति संकल्पित हो। इसी सिलसिले मेें गुरुवार को सांई हास्पीटल एवं स्कूल आफ नर्सिंग सजौर में परिचर्चा हुई। इसमें लोगों ने जनप्रतिनिधियों के चुनाव के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। निर्णय लिया कि ऐसे प्रत्याशी को ही जन प्रतिनिधि चुना जाएगा जो अमीरों की आवाज सुने लेकिन गरीबों की आवाज न दबने दे। दूसरों की जिंदगी संवारने के लिए सेवा करे।