फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Not a single light is lit on the highway of the district, fear of accident

Sonebhadra News: जिले के हाईवे पर नहीं जलती एक भी लाइट, हादसे का डर

Mon, 02 Jun 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Not a single light is lit on the highway of the district, fear of accident
ऊर्जांचल के हाईवे के ज्यादातर हिस्सों में स्ट्रीट लाइटें नही लगाई गई है। नगर पंचायत ने अपने क्षेत्र में लाइटें लगाई है, लेकिन उनमें ज्यादातर लाइटें खराब हैं। हाईवे पर अंधेरा होने के कारण रात हादसे का डर है। औड़ी से शक्तिनगर फोरलेन और सिंगरौली बार्डर से रेणुकूट राष्ट्रीय राजमार्ग सबसे व्यस्त हाईवे है। औद्यौगिक क्षेत्र होने के कारण यहां दिन भर में हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर रात में अंधेरा होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। साथ ही मोड़ पर रात के अंधेरे में दिखाई न देने के कारण आए दिन हादसे भी हो रहें हैं। इसके बावजूद भी जिम्मेदारों ने हाईवे पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नही की है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में हाईवे पर स्ट्रीट लाइट पर चर्चा की जाती है। उसके बाद मामला ठंडा हो जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय परियोजनाओं ने पूर्व में हाईवे पर स्ट्रीट लगाने के कहा भी था, लेकिन उसका बिल कौन भरेगा यह तय नही हो पाया है।
इस कारण परियोजनाएं भी पीछे हट गईं। अनपरा नगर पंचायत ने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले हाईवे किनारे बिजली के खंभो पर स्ट्रीट लाइट लगाई है।
जहां बिजली के खंभे नही है, वहां स्ट्रीट लाइट नही लगी है। उनमे भी ज्यादातर लाइटें रात के समय काम नही करती। चौराहों पर लगे हाईमास्ट ही कुछ सहारा रहतें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed