फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Non-vegetarian food is to the body hurt

मांसाहारी भोजन से शरीर को मिलता है दुख

Fri, 03 Jul 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 03 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Non-vegetarian food is to the body hurt
राबर्ट्सगंज ब्लाक के परासी गांव में शुक्रवार को जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था एवं ट्रस्ट की ओर से जन जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमेें संत बाबा जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महराज ने मांसाहारी भोजन करने से होने वाले नुकसान और शाहाकारी भोजन करने से होने वाले फायदे के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय गुरुदेव के दिखाए गए मार्ग पर चलने और मांसाहारी भोजन न करने का संकल्प लिया।

सुबह करीब दस बजे से दूर-दराज से बाबा के शिष्यों जत्था कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम स्थल पर पंकज महाराज पहुंचे।
विज्ञापन


यहां संबोधित करते हुए उन्होेंने कहा कि जीवात्मा युगाें-युगों से भूल और भ्रम के देश में फंसी हुई है। वह संसार को ही अपना घर समझने लगी है।

 कहा कि मनुष्य के शरीर से प्रभु का मिलन हो सकता है, जीवात्माएं अपना सच्चा देश छोड़ कर मृत्युलोक में आई हैं। अब वापस जाने का रास्ता संत सतगुरु से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज महाराज ने कहा कि लोगों को शाकाहारी और सदाचार अपनाने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। इस मौके पर जय गुरुदेव संगत के राष्ट्रीय उपदेश करुणाकांत, विनय कुमार सिंह, रोहिताश गुप्ता, डीडी शुद्धा, भरत कुमार, अनूप सिंह, मृत्युंजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed