फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nodal officer reached Sonanchal investigated the reality of drinking water project visited Chopan cow shelte

Sonbhadra News: नोडल अफसर पहुंचे सोनांचल, पेयजल परियोजना की हकीकत की जांच की, चोपन गो आश्रय स्थल देखा

Sat, 24 May 2025 11:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 24 May 2025 11:33 PM IST
सार

विकास परियोजना की प्रगति को जानने के लिए नोडल अफसर सोनांचल पहुंचे और पेयजल परियोजना की हकीकत जानी। इसके साथ ही चोपन गो आश्रय स्थल की व्यवस्था देखी और हरा चारा उगाने का निर्देश दिया। टापू गांव में चौपाल लगाकर हर घर जल योजना की हकीकत को जाना और शुद्ध जलापूर्ति का निर्देश दिया। 
 

विज्ञापन
Nodal officer reached Sonanchal investigated the reality of drinking water project visited Chopan cow shelte
नोडल अधिकारी निरीक्षण करते - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोनभद्र जिले में विकास परियोजनाओं की प्रगति देखने के लिए नोडल अधिकारी जयशंकर दुबे शनिवार को सोनभद्र पहुंचे। दो दिवसीय भ्रमण के पहले दिन उन्होंने वृहद गो संरक्षण केंद्र चोपन, जल जीवन मिशन की पटवध और केवधा ग्राम समूह पेयजल योजना का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत टापू में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

विज्ञापन


चौपाल में ग्रामीणों से जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित हर घर नल से जल योजना से उपलब्ध पानी कनेक्शन के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें घर पर ही टोटी के माध्यम से पानी उपलब्ध हो रहा है। इससे पहले उन्हें दूर से पानी लाना पड़ता था। ग्राम समूह की महिलाओं ने पानी के गुणवत्ता की जांच नोडल अधिकारी के सामने की।
विज्ञापन


जलनिगम के एक्सईएन ने बताया कि ग्राम सभा में 293 घरों में हर घर नल योजना के तहत पानी की आपूर्ति की जा रही है। नोडल अधिकारी ने शासन से संचालित निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन जैसी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों का समयबद्ध केवाईसी कराते हुए योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवध ग्राम समूह पेयजल योजना के निरीक्षण के दौरान जलनिगम के एक्सईएन ने बताया कि 777.41 करोड़ लागत की यह परियोजना है, जिससे 663 ग्रामों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जानी है। अभी कुछ ग्रामों में आपूर्ति की जा रही है। नोडल अधिकारी ने जैकवेल, इंटेकवेल का निरीक्षण भी किया।

वृहद गो संरक्षण केंद्र चोपन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीवीओ को गोशाला में छोटे पशु व बड़े पशुओं को रखने के लिए बाड़े बनाने के निर्देश दिए, जिससे पशु आपस में लड़ने न पाएं। पशुओं को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा व पशु आहार देने और नियमित टीकाकरण कराने को कहा।


बीडीओ और सीवीओ को नियमित रूप से आश्रय स्थल का निरीक्षण करते रहने की हिदायत दी। हरा चारा के लिए उपजाऊ जमीन बनाकर परिसर में उगाने को कहा। इस मौके पर डीएम बद्रीनाथ सिंह, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed