फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nodal officer knows the condition of infection prevention

नोडल अफसर ने जाना संक्रमण से बचाव के इंतजाम का हाल

Wed, 19 May 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer knows the condition of infection prevention
सोनभद्र। जिले के नोडल अफसर व यूपी के श्रमायुक्त मोहम्मद मुस्तफा ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए गए इंतजाम का जायजा बुधवार को गांवों और अस्पतालों में भ्रमण कर लिया। उन्होंने दुद्धी ब्लॉक के रजखड़ गांव का निरीक्षण कर निगरानी समिति के कार्यों की समीक्षा की। इसके पूर्व चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे नोडल अफसर ने अधीक्षक डॉ. फैज अहमद से जन स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना।
विज्ञापन

उन्होंने इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को मुहैया करायी जाने वाली जन स्वास्थ्य सुविधाओं, कोविड-19 का पालन, दवाओं की उपलब्धता, आशाओं के माध्यम से नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में जन जागरूकता घर-घर जाकर संभावित कोविड-19 के संक्रमण के लोगों को पहचान करने और उनको आवश्यक दवाएं मुहैया कराने के बारे में जाना। मारकुंडी, सलखन, पटवध, चोपन, डाला, तेलगुड़वा, हाथीनाला, जोरूखाड़, जाबर आदि स्थलों का जायजा लेते हुए दुद्धी तहसील के रजखड़ गांव में स्थापित स्टेट प्राइमरी स्कूल पहुंचे। यहां ग्राम निगरानी समिति के पदाधिकारियों को तलब किया। गांव में चलाये जा रहे कोविड-19 संक्रमण बचाव कार्य की जमीनी हकीकत जानी। यहां के सचिव, आशा, आंगनबाड़ी व लेखपाल तथा स्थानीय प्रधान को तलब किया और ग्राम निगरानी समिति के कार्यों के गुणवत्ता का परखा। उन्होंने अब तक ग्राम निगरानी समिति द्वारा किये गये कार्यों का दस्तावेज मौके पर तलब किया। पाया कि ग्राम निगरानी समिति द्वारा कोविड-19 के संक्रमण रोकने के लिए जानकारी की जा रही है और बचाव संबंधी जन जागरूकता भी किया जा रहा है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान बाहर से आने वाले नागरिकों की सूची तलब की और उनके स्वास्थ्य परीक्षण और जन स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जाना। कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का विशेष ध्यान दिया जाए। एक सप्ताह के अंदर सभी घरों की रिपोर्ट तैयार करके बीडीओ के जरिए प्रेषित की जाए। कहा कि टेस्टिंग की संख्या बढ़ायी जाए। 102 एम्बुलेंस सेवाओं की टाइमिंग का अनुपालन कराया जाय। उन्होंने नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नंबर-पांच बस स्टैंड उत्तरी-मलदेवा रोड का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां भी संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी निगरानी समितियों से लिया। इस दौरान डीएम अभिषेक सिंह, सीएमओ नेम सिंह, एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार, सीओ राम आशीष यादव, तहसीलदार विकास पांडेय, ईओ भारत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed