फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No road, no future... Children's education halted due to dilapidated roads; villagers stage a protest

Sonebhadra News: सड़क नहीं तो भविष्य नहीं... बदहाल रास्ते से रुकी बच्चों की पढ़ाई, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
No road, no future... Children's education halted due to dilapidated roads; villagers stage a protest
कलेक्ट्रेट में सडक की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते सेंधुरी गांव के ग्रामीण। संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज तहसील के ग्राम पंचायत सेंधुरी बघा के ग्रामीणों का धैर्य सोमवार को टूट गया। जर्जर सड़क की मरम्मत और निर्माण की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सेंधुरी चौराहा से बघा टोला जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग को जल्द से जल्द पक्का बनवाने की गुहार लगाई। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे ग्रामीण महेंद्र पाल ने बताया कि यह कच्ची सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश के मौसम में यह रास्ता दलदल बन जाता है, जिससे पैदल चलना भी दूभर है। सड़क की इस बदहाली के कारण गांव के बच्चे तीन किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जाने से कतरा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों ने दर्द बयां करते हुए कहा कि सड़क खराब होने से गांव में एंबुलेंस तक नहीं आ पाती। आपातकालीन स्थिति में बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। किसान अपनी तैयार उपज को स्थानीय बाजारों तक नहीं ले जा पा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर एक साल पहले भी तत्कालीन जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था। उस समय सड़क निर्माण का ठोस आश्वासन मिला था लेकिन लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ। ग्रामीणों ने वर्तमान जिलाधिकारी से मांग की है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और संबंधित अधिकारियों को तुरंत सड़क निर्माण शुरू करने का निर्देश दें। इस मौके पर मनोज, राजकुमार, मुकेश, उमेश पाल, विष्णु, राकेश, रामवृक्ष, शिवम, राजाराम, रिंकू सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed