{"_id":"669451b5068c20bdc30df474","slug":"no-lessons-learned-even-from-accidents-officers-careless-about-vehicles-parked-at-no-entry-on-the-highway-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-115475-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों से भी सबक नहीं : हाईवे पर नो एंट्री पर खड़े वाहनों से अफसर बेपरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों से भी सबक नहीं : हाईवे पर नो एंट्री पर खड़े वाहनों से अफसर बेपरवाह
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में हाइवे और सड़कों पर नो एंट्री के बाद भी ट्रकों के खड़े होने से अफसर बेपरवाह बने हुए हैं। हाल ही में सड़क हादसे की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इससे भी जिम्मेदार सबक नहीं ले रहे हैं।
हाल ही में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर अवैध रूप से खड़े ट्रक में टकराने से बस में सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई थी। पिछले सप्ताह मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर राजगढ़ के पास खड़ी ट्रक में टकराने से बोलेरो सवार रॉबर्ट्सगंज के दंत चिकित्सक और उनके बेटे की जान चली गई थी। इससे पहले भी जिले में हाईवे पर अवैध पार्किंग से कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सुकृत, मधुपुर, हिंदुआरी, उरमौरा से लेकर हाथीनाला और फिर अनपरा, शक्तिनगर में अक्सर अवैध पार्किंग राहगीरों की जान ले रहे हैं, बावजूद जिम्मेदार सबक नहीं ले रहे। यहां तक कि शासन की सख्ती के बाद भी हाइवे पर अवैध तरीके से वाहनों के खड़े करने पर रोक नहीं लग पा रही। रविवार को पड़ताल की गई तो स्थिति चौंकाने वाली ही थी। हाल में हुए हादसों के बाद भी जिले से गुजरे हाईवे पर वाहन अवैध तरीके से सड़क पर खड़े मिले।
-- -
तस्वीर एक:
10 किमी में 30 से अधिक ट्रकों की अवैध पार्किंग
जिले में आवागमन का मुख्य मार्ग वाराणसी-शक्तिनगर पर वाहनों का दबाव भी सबसे ज्यादा है। गिट्टी, बालू, कोयला, राख, एल्यूमिनियम सहित अन्य पदार्थ लेकर आवागमन करने वाले वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं। यूपी से झारखंड और छत्तीसगढ़ जाने का यही एक मार्ग भी है। बावजूद इस हाइवे पर अवैध पार्किंग बरकरार है। शनिवार को हिंदुआरी मोड़ से इको पॉइंट के बीच महज 10 किमी की दूरी में ही 30 से अधिक वाहन अवैध तरीके से सड़क किनारे खड़े मिले। कलेक्ट्रेट गेट के समीप भी ऐसे वाहनों की कतार लगी रही। उरमौरा, छपका, लोढ़ी, बिच्छी, तियरा के पास हमेशा वाहन खड़े रहते है। कमोवेश यही स्थिति इससे आगे की सड़क पर भी रही।
विज्ञापन
-- --
तस्वीर: दो
टू लेन सड़क, ऊपर से अवैध पार्किंग, पैदल चलने की भी जगह नहीं
अनपरा। नगर की जद में पड़ने वाले हाईवे पर वाहनों की अवैध पार्किंग राहगीरों की बड़ी समस्या बन गई है। हाइवे और पटरियों पर खड़े वाहनों के कारण आए दिन जाम लगता है। औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन हो या एनएच-39 का डिबुलगंज से दुल्लापाथर तक हिस्सा। रोजाना हाइवे के किनारे वाहनों की कतारें रहती हैं। डिबुलगंज, दो नंबर गेट, काशीमोड़, एमजीआर पुल, अनपरा मोड़, रेणुसागर मोड़, ककरी वॉटरफॉल, बीना खदान मोड़ नेहरू चौक से लेकर दुल्लापाथर तक प्रतिदिन वाहनों से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अवैध पार्किंग को लेकर पुलिस चालान अभियान चलाकर शांत हो जाती है। पटरियों पर जगह न होने से पैदल चलने वालों के लिए परेशानी होती रहती है। स्कूल व ड्यूटी आने-जाने लोग मजबूरी में हाईवे पर ही सफर करते हैं।
-- -
वर्जन...
मिर्जापुर, प्रयागराज मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कार्य का कार्य चल रहा है। दिन में नो इंट्री से कुछ वाहन इस रूट पर खड़े होते हैं। उरमौरा, मारकुंडी सहित अन्य क्षेत्रों में नो पार्किंग एरिया घोषित है। यहां खड़े होने वालों का निरंतर चालान किया जा रहा है। अनपरा, शक्तिनगर में परियोजनाओं से वार्ता कर सड़क पर पार्किंग की समस्या के समाधान की कोशिश जारी है।
-अविनाश सिंह, यातायात प्रभारी।