फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No clue of missing child, now teenager missing

लापता बालक का सुराग नहीं, अब किशोर गायब

Sun, 31 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
No clue of missing child, now teenager missing
जिले में बालक-किशोर के लापता होने की घटनाएं बढ़ी हैं। चुर्क में 16 अक्तूबर से गायब बालक का अब तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है। इस बीच नगर के रेलवे स्टेशन से एक किशोर भी संदिग्ध हाल में लापता हो गया है। 36 घंटे बाद भी उसका पता न चलने से परिजन परेशान हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के चुर्क चौकी अंतर्गत बबुरी गांव निवासी ओमप्रकाश प्रजापति का पुत्र शुभम राबर्ट्सगंज नगर के वार्ड 15 निवासी दीपक कुमार ने अपने भाई अंशु के लापता होने की तहरीर दी है। किशोर को लापता हुए 36 घंटे से अधिक समय बीत गए लेकिन उसका भी पता नहीं चल सका है। भाई दीपक ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका भाई अंशु किसी काम से झारखंड गया हुआ था। शुक्रवार को शाम वह करीब सात बजे वह सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर उतरा, लेकिन घर नहीं पहुंच सका। रात साढ़े दस बजे किशोर ने भाई दीपक के मोबाइल पर कॉल करके खुद को किसी के चंगुल में फंसने की बात कहीं। इसके बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद बता रहा है। लापता किशोर के भाई ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है, लेकिन 36 घंटे बाद भी लापता युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed