फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nine people were scorched due to lightning incident took place in Bhaiswar village of Ghorawal Kotwali area

Sonbhadra News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नौ व्यक्ति झुलसे, घोरावल कोतवाली क्षेत्र भैसवार गांव की घटना

Sun, 11 May 2025 08:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 11 May 2025 08:47 PM IST
सार

मौसम का मिजाज बदला और जनता को गर्मी से राहत मिली लेकिन आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नौ व्यक्ति झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
Nine people were scorched due to lightning incident took place in Bhaiswar village of Ghorawal Kotwali area
आकाशीय बिजली सांकेतिक फोटो

विस्तार

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भैसवार गांव में रविवार की शाम आंधी, बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से नौ लोग अचेत हो गए अथवा झुलस गए। सभी को परिजनों ने देर शाम घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा हैं कि जगदीश आदिवासी (44), संतोष (21), विशाल (20), रोहित (19), ओमप्रकाश पाल (33), राधेश्याम (45), जवाहिर (47),  मुन्ना (32) तथा अंकित (17) पुत्र पप्पू प्रसाद को भर्ती कराया गया। जहां पर समाचार लिखे जाने तक डॉ. प्रवेश कुमार और फार्मासिस्ट अंकित तथा पंकज उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा, आंधी तूफान और बारिश शुरू हुई। जिससे बचने के लिए भैसवार गांव के सेमरिहवा टोला में बरगद के पेड़ के नीचे ये सभी लोग शरण ले लिए। इसी दौरान वहीं पर कुछ दूर पर तेज चमक के साथ बिजली गिरी, जिसकी गरज व चमक से ये सभी लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से जगदीश आदिवासी समाचार लिखे जाने तक बेहोश रहा। उसका पैर व कंधा झुलस गया है। बाकी सभी लोग होश में आ चुके हैं। सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed