फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   newlyweds commited suicide by hanged themselves in sonbhadra after returning from relatives

आत्मघाती कदम: सोनभद्र में नवदंपती ने फांसी लगाकर दी जान, पति-पत्नी का आपसी विवाद बताया जा रहा कारण

Thu, 03 Feb 2022 11:54 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Feb 2022 11:54 AM IST
सार

सोनभद्र के कुरुहुल गांव में बुधवार रात नवदंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी। हालांकि घटना का कारण पति-पत्नी का आपसी विवाद बताया जा रहा है।

 

विज्ञापन
newlyweds commited suicide by hanged themselves in sonbhadra after returning from relatives
पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : फाइल

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के कुरहुल ग्राम पंचायत के टड़हरिया टोला में नवदंपती का शव घर के अंदर बड़ेर से लटकता मिला। करीब आठ माह पहले ही उनका विवाह हुआ था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। घटना का कारण पति-पत्नी का आपसी विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव निवासी किशन रमेश उर्फ बच्चा (21) का विवाह आठ माह पहले राबर्ट्सगंज निवासी शिवकुमारी (19) से हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। बुधवार शाम रिश्तेदारी से लौटने के बाद दंपती कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन


देर रात तक उनके बाहर न आने पर परिजनों ने उन्हें आवाज लगाते हुए दरवाजा खटखटाना शुरू किया। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर जब अंदर घुसे तो बड़ेर पर पति-पत्नी का अलग-अलग शव लटकता देख सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

newlyweds commited suicide by hanged themselves in sonbhadra after returning from relatives
मृतक दंपती (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों की सूचना पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के भाई ने तहरीर में पति-पत्नी के बीच विवाद का उल्लेख किया है।
पढ़ेंः पुराने विवाद में रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी के पुत्र की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed