फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   murder in sonbhadra Retired health worker son killed in old dispute in dudhi police start investigation

सोनभद्र: पुराने विवाद में रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी के पुत्र की हत्या, घटना के छह घंटे बाद दी गई सूचना, पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच

Thu, 03 Feb 2022 09:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Feb 2022 09:38 PM IST
सार

दुद्धी में बुधवार की रात रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी के पुत्र की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक घटना के पीछे पुराने विवाद का शक जताया गया है। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
murder in sonbhadra Retired health worker son killed in old dispute in dudhi police start investigation
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के दुद्धी क्षेत्र के वार्ड नंबर-6 में बुधवार की रात रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी के पुत्र की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी हुई थी। चेहरे और नाक पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि मारपीट के बाद गला घोंटकर हत्या की गई है। पत्नी का आरोप है कि पुराने विवाद में मुंह बांधकर घर में घुसे तीन लोगों ने पति की हत्या कर दी।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस कई अन्य पहलुओं पर घटना की छानबीन कर रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। एसपी ने स्थानीय पुलिस के अलावा स्वॉट, सर्विलांस और एसओजी को भी हत्या का राजफाश करने के लिए लगाया है।
विज्ञापन


सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार गांव निवासी ज्वाला प्रसाद स्वास्थ्य विभाग में मलेरिया सुपरवाइजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। नगर के वार्ड नंबर-6 स्थित मकान में उनका छोटा बेटा राजीव श्रीवास्तव उर्फ पवन(35) पिछले कुछ महीनों से पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। बुधवार की रात खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। सुबह पत्नी ने पुलिस को फोन कर पति की हत्या किए जाने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीओ रामाशीष यादव, कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। राजीव के नाक से खून निकल रहा था। चेहरे पर चोट के निशान थे और गले में मफलर बंधा हुआ था, जिसे देखकर गला घोटने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर एएसपी विनोद कुमार और फिर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह भी पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण के साथ परिवार के लोगों से पूछताछ की।

मृतक की पत्नी ममता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रात करीब 11 बजे तीन लोग मुंह बांधकर घर में घुसे और पुराने विवाद में मारपीट कर पति की जान ले ली। तहरीर के आधार पर पुलिस तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

रात में हुई हत्या, सुबह दी सूचना
राजीव हत्याकांड में पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। इसमें एक अहम बिंदू घटना के करीब छह घंटे बाद पुलिस को सूचना देना भी है। पत्नी ने पूछताछ में रात करीब 11 बजे के करीब घटना की बात कही है, जबकि पुलिस को 112 नंबर सूचना भोर में करीब चार बजे दी गई। यही नहीं जिस कमरे में हत्या हुई है, वहां पत्नी और दोनों बच्चे भी मौजूद थे।

पति की हत्या के इतनी देर बाद सूचना देना पुलिस के गले से नीचे नहीं उतर रहा। पुलिस सूत्रों की मानें तो हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में अहम जानकारी मिली है। मृतक के छोटे बच्चों से बातचीत में भी पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस जल्द हत्यारों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

घटना की कई संदेह पैदा कर रही है। लिहाजा इसकी गहन छानबीन कराई जा रही है। एएसपी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की मदद के लिए एसओजी, स्वाट, सर्विलांस की टीम को भी लगाया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश करते हुए हत्यारों को दबोच लिया जाएगा। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed