{"_id":"60d8c8108ebc3e7ce75b8568","slug":"newborn-baby-found-in-crematorium-suppress-him-with-stones-in-sonbhadrs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिंदा नवजात को श्मशान में पत्थरों से दबाने की कोशिश, रोने की आवाज सुनकर जब पहुंचे लोग तो भागते दिखे महिला-पुरुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिंदा नवजात को श्मशान में पत्थरों से दबाने की कोशिश, रोने की आवाज सुनकर जब पहुंचे लोग तो भागते दिखे महिला-पुरुष
Mon, 28 Jun 2021 12:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:18 AM IST
सार
सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के कहुआनाला स्थित श्मशान घाट का मामला है। पुलिस ने बरामद बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के कहुआनाला इलाके में स्थित श्मशान घाट पर रविवार की देर शाम एक नवजात लावारिस हाल में मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोग उस ओर पहुंचे तो देखा कि उसे ईंट-पत्थर के नीचे दबाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। नवजात को उस हाल में छोड़ने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार को रिहंद जलाशय में डूबने से हुई एक युवक की मौत के बाद लोग अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे। इसी बीच बच्चे के रोने की आवाज आई। लोग आवाज की दिशा में बढ़े तो एक महिला ओर पुरूष भागते दिखाई दिए। पास पहुंचने पर वहां एक नवजात लावारिस हाल में मिला। उसे ईंट-पत्थर से दबाने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
लोगों ने देखा तो बच्चे की सांसे चल रही थी। उसे उठाकर पुलिस को सूचना दी। अनपरा के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नवजात को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा करीब 20 दिन का है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोग उसे गोद लेने के लिए भी आगे आए हैं। बच्चे की तबीयत में सुधार के बाद विधिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सूचना बाल कल्याण समिति को दी गई है।
विज्ञापन