{"_id":"6262ee8e110bf05eb8032b16","slug":"new-wards-in-obra-and-renukoot-delimitation-will-start-soon-sonbhadra-news-vns649725064","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबरा और रेणुकूट में बढ़ेंगे नए वार्ड, जल्द शुरू होगा परिसीमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबरा और रेणुकूट में बढ़ेंगे नए वार्ड, जल्द शुरू होगा परिसीमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव से पहले वार्डों के नए सिरे से परिसीमन की कवायद तेज हो गई है। परिसीमन की प्रक्रिया नवसृजित निकायों के अलावा उन निकायों में भी होनी है जिनका सीमा विस्तार हुआ है। विस्तारित क्षेत्रों की जनसंख्या के आधार पर नए वार्डों का गठन, आरक्षण सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जानी हैं। विभाग इसकी औपचारिकताओं में जुटा है। जल्द ही शासन का निर्देश आने के साथ यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
निकायों की मौजूदा समिति का गठन दिसंबर 2017 में हुआ था। इससे पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जानी है। पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान जिले में अनपरा और डाला के रूप में नई नगर पंचायत का गठन हुआ है। इसके अलावा ओबरा और रेणुकूट नगर पंचायत का सीमा विस्तार भी हुआ है। पिछले चुनाव में जो इलाके गांव का हिस्सा थे अब वह निकाय क्षेत्र में शामिल हो गए हैं। इस बार उन क्षेत्रों में ग्राम पंचायत का चुनाव भी नहीं कराया गया है। वहां की सारी व्यवस्था नगर पंचायत ही देख रही है। नवसृजित निकायों और विस्तारित क्षेत्र में वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। चुनाव से पहले इसे अंतिम रूप देने तैयारी है। लिहाजा प्रशासन इसकी औपचारिकताओं में जुट गया है। संबंधित निकायों से इस बारे में पत्राचार शुरू कर दिया गया है।
सीमा विस्तार क्षेत्र में जून से परिसीमन की प्रक्रिया एवं मतदाता पुनरीक्षण शुरू होने की उम्मीद है। ओबरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह के मुताबिक वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 18 वार्ड वाले ओबरा नगर की कुल आबादी करीब 46000 है। पिछले वर्ष शासन की तरफ से नगर का सीमा विस्तार किया गया है। सीमा विस्तारित क्षेत्र बिल्ली मारकुंडी में भी परसीमन नहीं हो सका है। ईओ का कहना है कि शासन के निर्देश पर विस्तारित क्षेत्र में परिसीमन एवं मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। आबादी के हिसाब से नए वार्डों का निर्धारण होगा। वहीं रेणुकूट नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी अनीता शुक्ला के मुताबिक विस्तारित क्षेत्र मुर्धवा और खाड़पाथर में नए परिसीमन के लिए शासन के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। नए परिसीमन के बाद नगर में वार्डों की संख्या बढ़ेगी। फिलहाल नगर में कुल 11 वार्ड है, जिसकी आबादी 20 हजार से अधिक है।
विज्ञापन
डाला और अनपरा में वार्डों का निर्धारण जल्द
नवसृजित अनपरा और डाला नगर पंचायत के वार्डों का बंटवारा अब तक न किए जाने से ग्रामीणों की समस्याएं बरकरार है। अक्तूबर और नवंबर में होने वाले चुनाव से पूर्व नगर के वार्डों का बंटवारा किया जाना है। इसके लिए कवायद तेज कर दी गई है। मई से सीमांकन का कार्य शुरू होने की संभावना है।
करीब डेढ़ साल पहले डाला और अनपरा को नगर पंचायत का दर्जा मिला है। कोरोना महामारी सहित अन्य कारणों से यहां अब तक वार्डों का परिसीमन नहीं किया जा सका है। सभी स्थितियों को ठीक देखते हुए इस वर्ष चुनाव से पूर्व नगर के क्षेत्रों को वार्डों में बांट दिया जाएगा। इसके बाद इलाके के निवासियों सहित सभी की समस्याओं का भी निपटारा तेजी से हो सकेगा। अनपरा नगर पंचायत ईओ भारत सिंह ने बताया कि चुनाव को देखते हुए वार्डों का बंटवारा आवश्यक है। मई से वार्डों का बंटवारा शुरू की जा सकती है। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।