फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   New system will be implemented in Shaktinagar ash transportation

Sonbhadra:शक्तिनगर राख परिवहन में लागू होगी नई व्यवस्था, सात साल पुराने वाहनों पर लगाया गया प्रतिबंध

Sat, 26 Oct 2024 10:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 26 Oct 2024 10:53 PM IST
सार

शक्तिनगर राख परिवहन में अब नई व्यवस्था लागू होगी। इसमें सात साल और उससे ज्यादा पुराने ट्रक और ट्रेलरों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लोडिंग प्वाइंट्स पर ही ओवरलोड चेक कर उसे रोकने के निर्देश दिए गए है। डीएम-एसपी ने पावर प्रोजेक्ट के अफसरों के साथ बैठक कर जल्द इसे लागू करने की बात कही।

विज्ञापन
New system will be implemented in Shaktinagar ash transportation
डीएम, एसपी पावर प्रोजेक्ट के अफसरों संग बैठक करते - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शक्तिनगर राख परिवहन में अब सात साल पुराने ट्रक-ट्रेलरों पर पाबंदी लगा दी गई है। शनिवार को डीएम-एसपी की मौजूदगी में पावर प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। लोडिंग प्वाइंट्स पर ही सख्ती से ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश दिए गए। इस फरमान के बाद परिवहनकर्ताओं में खलबली मच गई।

विज्ञापन





ओवरलोड ट्रक-ट्रेलरों के चलते आए दिन लगने वाले जाम की समस्या पर गंभीर हुए डीएम व एसपी ने शनिवार को पावर प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम बीएन सिंह ने कहा कि बैठक का सकारात्मक परिणाम जल्द दिखेगा। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहनों को लेकर दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। इसके बावजूद यह सिलसिला नहीं थमा तो पुलिस व एआरटीओ अपना काम करेगी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि पावर प्रोजेक्टों के निर्बाध परिचालन व विकास कार्यों के बीच संतुलन बनाने के साथ कई निर्णय लिया गया है। इसके जरिए सभी पक्षों के हितों का ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाथीनाला व रेणुकूट के समीप उन स्थानों को चिन्हित किया है, जहां दुर्घटनाएं व वाहन खराब होते हैं। खराब वाहनों को सड़क से हटाने के लिए रिकवरी वैन की व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पावर प्रोजेक्ट के अफसरों को निर्देश दिया गया है कि राख बांध के लोडिंग प्वाइंट्स से ट्रक-ट्रेलर ओवरलोड नहीं निकलने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सीमित संख्या में राख लोड वाहनों को निकालने की व्यवस्था व सड़क पर बेवजह वाहनों को खड़ा करने पर रोक लगाने के साथ लोडिंग परिसर में वाहनों की पार्किंग करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सुचारू आवाजाही के मुद्दे पर हर माह बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक नतीजा 15 से 20 दिनों में दिखने लगेगा। बैठक में पावर परियोजनाओं के अधिकारियों साथ दुद्धी एसडीएम निखिल यादव, पिपरी सीओ अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed