फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   New office of fire department will be built near the circuit house

Sonebhadra News: सर्किट हाउस के पास बनेगा अग्निशमन विभाग का नया कार्यालय

Sun, 08 Dec 2024 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
New office of fire department will be built near the circuit house
सोनभद्र। सर्किट हाउस के समीप लोढ़ी में अग्निशमन विभाग के कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीन की दोबारा नापी (पैमाइश) कराते हुए अग्निशमन मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही अग्निशमन विभाग को अपना नया कार्यालय मिल जाएगा। अभी डायट परिसर स्थित जर्जर भवन में कार्यालय संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

उरमौरा स्थित डायट परिसर के जिस भवन में अग्निशमन विभाग का कार्यालय संचालित हो रहा है, वह जर्जर है। जर्जर भवन में ही विभाग के कर्मचारी रहते हैं। लंबे समय से अग्निशमन विभाग के कार्यालय का निर्माण कराए जाने की मांग चल रही है। विभाग की तरफ से लोढ़ी में वर्ष 2009 में जमीन चिह्नित कर दी गई है। अब स्थायी कार्यालय निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। दो दिन पहले अग्निशमन विभाग की तरफ से लोढ़ी स्थित सर्किट हाउस के समीप पूर्व में चिह्नित जमीन की नापी कराई गई। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। कार्यालय निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। भवन निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यालय निर्माण के लिए लोढ़ी में वर्ष 2009 में ही जमीन चिह्नित कर ली गई थी। इसकी नापी कराई गई है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को नामित किया गया है। - श्रीराम साहनी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग कार्यालय निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। इसके बाद शासन में भेजा जाएगा। शासन से धन मिलने पर कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। - शैलेश ठाकुर, एक्सईएन-पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed