{"_id":"64ef891a1a40d1573d060638","slug":"new-members-will-be-made-for-b-pacs-committees-from-tomorrow-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-2843-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बी-पैक्स समितियों के लिए कल से बनाए जाएंगे नए सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बी-पैक्स समितियों के लिए कल से बनाए जाएंगे नए सदस्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में एक से 30 सितंबर तक शुरू होने जा रही बी पैक्स सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर सदर ब्लॉक सभागार में कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें सदस्यता अभियान के संबंध में विस्तार से बताया गया।
वक्ताओं ने बताया कि नए सदस्यों को जोड़ने के साथ ही जो समिति के निष्क्रिय सदस्य हैं उन्हे भी सक्रिय किया जाएगा। जिले में कम से कम 12200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक विंध्याचल मंडल आदित्य कुमार दुबे और चेयरमैर डाॅ. जगदीश सिंह पटेल ने बताया कि जिले के 61 बी पैक्स समितियाें (जिन समितियों पर सिर्फ खाद-बीज विक्रय होता है) पर एक सितंबर से सदस्यता महाअभियान शुरू होगा। नए सदस्यों को सदस्यता शुल्क 50 रुपये देना होगा। सदस्य बनने के लिए कम से कम दो शेयर लेना होगा। प्रति शेयर 100 शुल्क निर्धारित है।
एआर कोआपरेटिव मिहिर कुमार पात्रा ने बताया कि प्रत्येक समिति पर कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इस तरह से सभी समितियों पर कुल करीब 12200 नए सदस्य बनाए जाने हैं। बताया कि एक सदस्य अधिक से अधिक पांच शेयर खरीद सकता है। नए सदस्यों को शेयरधारक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इस मौके पर अपर जिला सहकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार, बलदेव सिंह, अवधेश सिंह आदि उपस्थित रहे।