फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   New circle rate will be implemented from December 1, purchase of land in urban areas will become costlier by 10 percent

Sonebhadra News: एक दिसंबर से लागू होगा नया सर्किल रेट, नगरीय क्षेत्रों में 10 फीसदी तक महंगी होगी जमीन की खरीद

Wed, 27 Nov 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
New circle rate will be implemented from December 1, purchase of land in urban areas will become costlier by 10 percent
जिले में जमीन खरीदना एक दिसंबर से महंगा हो जाएगा। चारों तहसीलों में नए सर्किल रेट को डीएम ने मंजूरी दे दी है। इसे एक दिसंबर से लागू कर दिया जाएगा। नई दरों में भूमि के रेट में औसतन से आठ से दस प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

भूमि, मकान सहित अन्य संपत्ति की दरों को नियंत्रित रखने के लिए जिला स्तर पर मूल्यांकन कर उसकी सरकारी दर (सर्किल रेट) तय की जाती है। इसी आधार पर उस क्षेत्र में किसी भी जमीन की खरीद-बिक्री के लिए स्टांप शुल्क जमा होता है।
विज्ञापन

आमतौर पर नए सर्किल रेट सितंबर-अक्तूबर से ही लागू होते हैं। इस बार भी तहसीलों के माध्यम से नई दरों का प्रस्ताव सितंबर में ही तैयार करा लिया गया था। आसपास के अन्य जिलों में दो माह पहले से नई दरों पर ही खरीद-बिक्री शुरू भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय समिति की अनुमति न मिलने से सर्वे के बाद भी नई मूल्यांकन सूची प्रभावी नहीं हो पाई थी। करीब दो माह बाद नई दरों को स्वीकृति प्रदान की गई है। नई दरों में नगर व आसपास के क्षेत्रों में भूमि की दरों में सर्वाधिक वृद्धि हुई है।

यह वृद्धि औसतन 10 फीसदी तक है। वहीं ग्रामीण इलाकाें में आठ प्रतिशत की वृद्धि की गई है। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में स्टांप की नयी सर्किल दरें एक दिसंबर से प्रभावी होंगी। भूमि की न्यूनतम दर प्रति हेक्टेयर या प्रतिवर्ग मीटर और गैर-वाणिज्यिक भवन की न्यूनतम निर्माण की दर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed