{"_id":"68371f6a514939648b0b5a2f","slug":"new-bylaws-of-bar-association-approved-meeting-on-issues-related-to-jan-kalyan-nyas-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: बार एसोसिएशन के नए बाइलाज को मिली मंजूरी, जनकल्याण न्यास से जुड़े मुद्दों पर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: बार एसोसिएशन के नए बाइलाज को मिली मंजूरी, जनकल्याण न्यास से जुड़े मुद्दों पर बैठक
Wed, 28 May 2025 09:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 28 May 2025 09:11 PM IST
सार
बार एसोसिएशन सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिसमें अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही संशोधन के सुझाव पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन की बैठक
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में बुधवार को अधिवक्ता कल्याण न्यास से जुड़े मुद्दों पर बैठक हुई। इसमें ड्राफ्टिंग कमेटी की ओर से तैयार किए गए बाइलाॅज पर अधिवक्ताओं ने चर्चा की। इसमें संशोधनों पर सुझाव लिए गए।
विज्ञापन
बैठक में ड्राफ्टिंग समिति के सदस्य विनोद कुमार चौबे बाइलाॅज को पढ़कर सुनाया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने इस पर सुझाव प्रस्तुत किए। चर्चा के बाद इसे बहुमत से पारित किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगर किसी सदस्य को बाइलॉज में कोई संशोधन या सुझाव देना है तो वे 29 मई को दोपहर 2 बजे तक लिखित रूप में विचार प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र और संचालन महामंत्री अखिलेश कुमार पांडेय ने किया। बैठक में ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष भोला सिंह यादव, शारदा प्रसाद मौर्य, आलोक सिंह, नरेंद्र कुमार पाठक, राकेश शरण मिश्र, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, विजय प्रकाश पांडेय, अवधेश कुमार मिश्र, राजीव सिंह गौतम, रमेश प्रसाद चौबे, सुरेश पाठक, पुष्पा तिग्गा, गीता गौर, कंचन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन