{"_id":"668ae6b2fd545db90c0bf5a4","slug":"nephew-shot-in-old-dispute-sonbhadra-news-c-20-1-vns1017-656845-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पुराने विवाद में भतीजे को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पुराने विवाद में भतीजे को मारी गोली
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बाजूतारा गांव में रविवार की देर शाम पुरानी रंजिश में बड़े पिता ने भतीजे को गोली मार दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
बाजूतारा गांव में दो भाइयों में विवाद चल रहा है। किसी बात को लेकर रविवार की देर शाम दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद गुलाब सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक भतीजे शिवा सिंह (30) पुत्र जंग बहादुर पर तान दी। शिवा वहां से भागने लगा, तब तक गुलाब सिंह ने गोली चला दी। गोली शिवा के कंधे के पास लगी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी, एसओ सत्येंद्र राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि बड़े पिता ने सगे भतीजे को गोली मारी है। घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है। मौके पर फोर्स तैनात है। स्थिति नियंत्रण में है। परिजनों से तहरीर लेकर शीघ्र की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र। ऊंचडीह गांव में युवक की पिटाई और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की शाम पुलिस को सफलता मिली। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद से घटना को लेकर सवर्ण समाज आक्रोशित था। पिछले दो दिनों से समाज के लोग धरना, प्रदर्शन और हंगामा कर रहे थे। शनिवार को बढ़ौली चौराहे पर दो घंटे तक चक्काजाम भी किया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे एडीएम सहदेव मिश्र ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया था। संवाद