फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Neither thermal screening of passengers, nor driver putting on masks

न यात्रियों की हो रही थर्मल स्क्रीनिंग, न चालक लगा रहे मास्क

Fri, 02 Oct 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Neither thermal screening of passengers, nor driver putting on masks
राबर्ट्सगंज रोडवेस बस स्टैंड में बिना मास्क का बस चलाता चालक। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोरोना से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करने का निर्देश सरकार लगातार दे रही है लेकिन राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टेशन परिसर और बसों में इनका पालन नहीं किया जा रहा है। सफर से पहले न तो यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और न ही हाथों को सौनिटाइज कराया जा रहा है। कई यात्री बिना मास्क के यात्रा कर रहे हैं। वहीं रोडवेज के कई चालक और परिचालक भी मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं जिससे संक्रमण फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज स्थित रोडवेज बस स्टेशन परिसर में शुक्रवार को अमर उजाला की टीम सुबह 11.40 बजे पहुंची। परिसर में खड़ी रोडवेज बसों में बैठे पुरुष, महिला यात्री मास्क लगाये थे लेकिन चालक एवं परिचालक बगैर मास्क के दिखे। बगल में खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए ठेला लगाए दो व्यक्ति भी मास्क नहीं लगाये थे। गेट के बाहर दोनों तरफ लगी खाद्य पदार्थ की दुकानों पर न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था और न ही दुकानदार मास्क लगाए नजर आए। रोडवेज बस स्टेशन में बरामदे के पास में सैनिटाइजर की व्यवस्था थी, यहां आने वाले चालक एवं परिचालक अपने हाथों को सैनिटाइज कर आ जा रहे थे। वहीं पास में बाबू दया पाल मास्क लगाकर विभागीय काम करते हुए मिले। वहीं पास में कर्मचारी विकास देव पांडेय ड्यूटी पर जा रहे चालक एवं परिचालक की लिस्ट तैयार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चालक एवं परिचालक का थर्मल स्क्रीनिंग करके ड्यूटी पर भेजा जा रहा है। यात्रियों की स्क्रीनिंग करने के बारे में बताया कि जो यात्री यहां आते हैं उनका थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। बस में जाकर थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की जाती है।
विज्ञापन

कोट
रोडवेज में यात्रियों के बैठने के लिए बने बेंच को समय-समय पर सैनिटाइज कराया जाता है। बगैर मास्क लगाए बस संचालित कर रहे चालकों एवं परिचालकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-एके सिंह, एआरएम, सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed