फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nehru maintained the unity and integrity of the country

नेहरू ने बनाए रखा देश की एकता व अखंडता

Wed, 27 May 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Nehru maintained the unity and integrity of the country
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाया। इसमें कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया।
विज्ञापन

यहां कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामराज गोड़ ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने भारत को आर्थिक व सामाजिक रुप से सशक्त बनाया। देश की एकता, अखंडता को कायम बनाये रखा। उन्होंने भारत को पूरी दुनियां में एक अलग पहचान दिलाया। अरविंद सिंह ने कहा कि नेहरू का आधुनिक भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे औद्योगिक क्रांति के जनक के रूप में विख्यात रहे। शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि नेहरू हमेशा देश को तरक्की की तरफ ले जाने के लिए अग्रसर रहे। उन्होनें देश व प्रदेश के अलावा जिले में भी कई कल, कारखानों की नींव रखी। इस दौरान कमलेश पासवान, राजीव त्रिपाठी, सालिग्राम कनौजिया, अमरनाथ पांडेय, दयाशंकर पांडेय, रामानंद पांडेय, निगम मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल ने नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुुुमार लल्लू के रिहाई की मांग की। राबर्ट्सगंज के अशोक नगर में हुई गोष्ठी में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दूूबे ने कहा कि नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। देश की तरक्की में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा। दूूबे ने कहा कि नेहरू सोनभद्र को मिनी स्विट्जरलैंड बनाने का सपना देख रहे थे। उसी के लिये रिहंद डैम हिंडाल्को की स्थापना जनपद सोनभद्र में कराई। इस दौरान ओमप्रकाश राम, श्रीकांत मिश्रा, सूरज वर्मा, प्रदीप चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed